IT Industry Layoffs

IT Industry Layoffs: 2024 ..आईटी इंडस्ट्री के लिए अच्छी ख़बर बिलकुल नहीं है

Spread the love

IT Industry Layoffs: आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर

IT Industry Layoffs: आईटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इसी साल के शुरुआत से ही जॉब (Job) करने वाले लोगों के लिए कुछ अच्छा नहीं हुआ। खासकर टेक्नोलॉजी सेक्टर में इस साल ले-ऑफ की मानों बाढ़ ही आ गई है। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल अब तक कई सौ कंपनियों में 1 लाख 35 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है। साल 2022 और 2023 के बाद इस साल भी बड़े पैमाने पर नौकरी में कटौती देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः Google Pay का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर

Pic Social Media

टेस्ला, अमेज़न, गूगल (Google), टिकटॉक, स्नैप और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसी दिग्गज कंपनियों ने 2024 के जनवरी-फरवरी में ही बड़े पैमाने पर ले-ऑफ किए हैं। इन कंपनियों की छंटनी ने तकनीकी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। छोटे स्टार्टअप्स भी इससे प्रभावित और कई ने तो पूरी तरह से ऑपरेशन बंद कर दिए हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Layoffs.fyi के आंकड़ों के अनुसार इस साल की शुरुआत में ही बड़ी संख्या में टेक सेक्टर में काम करने वाले एम्प्लॉईस की नौकरी चली गई। जो अगस्त माह के अंत तक जारी रही। अगस्त 2024 की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने में 26 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। अगस्त में 40 से ज्यादा लेआफस हुए। इनमें बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे इंटेल, सिस्को, आईबीएम के नाम शामिल हैं।

ये भी पढे़ंः CM Yogi की दरियादिली..वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए CM योगी ने दिए 10 करोड़

बड़ी कंपनियों में भी हो रही है छटनी

इंटेल 15,000 नौकरियों में कटौती करने जा रही है, आपको जानकारी हैरानी होगी कि जो उसके कुल कर्मचारियों की संख्या का 15% है। खर्च में कटौती के लिए कंपनी ने यह निर्णय लिया है। सिस्को भी अपने कर्मचारियों की संख्या में 7% की कटौती करने की तैयारी में है, जिससे करीब 6,000 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। आईबीएम चीन में अपना अनुसंधान और विकास केंद्र बंद कर रहा है और 1,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। आईटी हार्डवेयर की मांग में कमी के कारण कंपनियां यह फैसला ले रही हैं।

Apple ने भी हाल ही में अपने सेवा प्रभाग से करीब 100 कर्मचारियों की छंटनी कर दिया है। GoPro भी अपने कर्मचारियों की संख्या में 15% की कटौती कर रहा है, जिससे 2024 के अंत तक 140 लोगों की छंटनी होने की संभावना है। डेल टेक्नोलॉजीज ने भी अपने वैश्विक कर्मचारियों की संख्या में 10% की कटौती की है, जिससे 12,500 कर्मचारियों की छंटनी हुई है। साल 2023 में आईटी कंपनियों में छंटनी में 15% की वृद्धि हुई, जो 2024 में भी जारी है।

जानिए इस साल के आंकड़े

जनवरी 2024: 34,107 कर्मचारियों की छंटनी
फरवरी 2024: 15,639 कर्मचारियों की छंटनी
मार्च 2024: 7,403 कर्मचारियों की छंटनी
अप्रैल 2024: 22,423 कर्मचारियों की छंटनी
मई 2024: 11,011 कर्मचारियों की छंटनी
जून 2024: 10,083 कर्मचारियों की छंटनी
जुलाई 2024: 9,051 कर्मचारियों की छंटनी
अगस्त 2024: 26,024 कर्मचारियों की छंटनी