आज लोकसभा चुनाव हुए तो किसको कितनी सीटें..देखिए Exclusive रिपोर्ट

Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Lok Sabha Election Survey: संसद के मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद कई मीडिया चैनलों ने लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए सर्वे के नतीजे जारी किए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के द्वारा किए गए इस सर्वे के मुताबिक एक बार फिर से केंद्र में एनडीए की वापसी होती दिख रही है।

ये भी पढ़ेंः यमुना ख़तरे के निशान के बार..दिल्ली-Noida में हाहाकार!

Pic Social Media

आज चुनाव हुए तो इस सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए को 543 लोकसभा सीटों में से 296 से 326 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A.को 160 से 190 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात की जाए तो एनडीए को 42 फीसदी से अधिक तो वहीं I.N.D.I.A. को 40 फीसदी के करीब वोट मिल सकते हैं।

किसको कितनी मिलेगी सीटें
टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे के अनुसार एनडीए को 296 से 326 सीटें मिलने की उम्मीद है वहीं विपक्षीय गठबंधन को 160 से 190 सीटें और YSRCP जगन मोहन की पार्टी को 24-25, BRS केसीआर की पार्टी को 9-11, बीजू जनता दल को 12-14, अन्य को 11-15 तक सीटें मिल सकती हैं।

यूपी में एनडीए के खाते में 69-73 सीट

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में एनडीए के खाते में 69 से 73 सीटें जाती दिख रही हैं। आपको बता दें कि यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के खाते में 5 से 9 सीट मिलती दिख रही है। बीएसपी के खाते में 0 से 1 सीट तो वहीं इस सर्वे के नतीजों के मुताबिक अन्य के खाते में 1 से 3 सीट जाती दिख रही है। ETG रिसर्च के साथ टाइम्स नाउ नवभारत के इस सर्वे में एक बार फिर केंद्र में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है।

राज्यों में किसे कितनी सीटे
सर्वे में अगर राज्यों में सीटों की बात करें तो मध्य प्रदेश में एनडीए को 24-26 सीटें मिल सकती है, जबकि इंडिया को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। राजस्थान की बात करें तो यहां भी एनडीए 20-22, इंडिया अलायंस, 2-3 सीटें जी सकता है। हरियाणा में एनडीए 6-8, इंडिया 2-4 सीटें जीत सकता है। पंजाब की बात करें तो आम आदमी पार्टी को चार से छह सीटें, कांग्रेस को चार से छह सीटें, बीजेपी को दो से तीन और अकाली दल को एक से दो सीट मिल सकती है। इसके अलावा, दिल्ली में बीजेपी पांच से छह, इंडिया अलायंस एक से दो सीट जीत सकता है। तेलंगाना की बात करें तो यहां बीआरएस को 9-11 एनडीए को 2-3 इंडिया अलायंस को तीन से चार और अन्य को एक सीट मिल सकती है। तमिलनाडु की 39 सीटों में इंडिया को 30-34 सीटें एनडीए को चार से आठ सीटें जा सकती हैं।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi