Greater Noida

Greater Noida-Noida के अस्पतालों ने बढ़ाई मरीज की परेशानी..वजह जान लीजिए

Spread the love

Greater Noida-Noida के अस्पताल जाने से पहले पढ़ लें यह खबर

Greater Noida News: अगर आप भी किसी अस्पताल जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आज अस्पतालों में क्या खुला और क्या बंद रहेगा। आपको बता दें कि आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) समेत देश भर की कई अस्पतालों में ओपीडी और सर्जरी नहीं होगी। रेजिडेंट डॉक्टरों (Resident Doctors) की स्ट्राइक बढ़ने पर आईएमए (IMA) ने आज देशव्यापी बंद का ऐलान किया। जिसके कारण आज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों (Private Hospitals) में ओपीडी और सर्जरी नहीं हो सकेगी, क्योंकि डॉक्टर अपनी सुरक्षा और केंद्रिय सुरक्षा अधिनियम (Union Security Act) की मांग कर रहे हैं। यथार्थ, शारदा, कैलाश, नवीन , ग्रीन सिटी (Green City) सहित कई अस्पतालों में ओपीडी पूरी तरीके से आज बंद है।

ये भी पढे़ंः Noida Metro:  बॉटनिकल गार्डन से Noida 142 Aqua लाइन मेट्रो को लेकर अच्छी ख़बर

Pic Social media

रेजिडेंट डॉक्टरों की स्ट्राइक धीरे-धीरे और जोर पकड़ती ही जा रही है। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा की जा रही स्ट्राइक को पहले उनके सीनियर फैकल्टी (Senior Faculty) का साथ मिला, इसके बाद स्ट्राइक बढ़ती ही गई। अब इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) ग्रेटर नोएडा भी अपने जूनियर डॉक्टरों के साथ आ गई है। आईएमए ने आज देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। इस वजह से आज प्राइवेट अस्पतालों में भी ओपीडी नहीं होगी।
आईएमए ग्रेटर नोएडा के प्रेजिडेंट डॉ. विनीत त्यागी (Dr. Vineet Tyagi) ने कहा कि शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक सभी डॉक्टर स्ट्राइक पर रहेंगे। इस दौरान डॉक्टरों से अस्पतालों में ओपीडी (OPD) और रूटीन सर्जरी (Routine Surgery) बंद रखने की अपील की गई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

देशभर में हड़ताल का असर

कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा है। डॉक्टरों ने इसके विरोध में हॉस्पिटल बंद करने का ऐलान किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे। शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।

ये भी पढ़ेंः Amrapali के 14 हजार बायर्स को मिलने जा रहा है उनका नया घर

Pic Social media

जानिए क्या हैं IMA की मांगें?

कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप मामले के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और त्वरित सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।
डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अत्याचार से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए।
स्वास्थ्य देखभाल करने वाले संस्थानों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित करें।
मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित नियमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को सशक्त बनाएं।

जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में बीते 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में लाश मिली थी। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई थी। वह अस्पताल में पीजी द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थी और हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी। इस घटना के बाद से ही देशभर के डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है।