Holi 2024: होली के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न, सदैव बरसेगी कृपा

Spread the love

Holi 2024: होली ( Holi) का फेस्टिवल इस बार 25 मार्च 2024 को मनाया जाना है। होलिका दहन ( Holika Dahan) को 24 मार्च की रात्रि में मनाया जाएगा। होली की मुख्य रात यानी 25 मार्च को पूर्णिमा की रात भी है। ये तो शायद आप भी जानते होंगे कि पूर्णिमा का सीधा संबंध मां लक्ष्मी जी होता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति से परेशान हैं और मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो ये उपाय बताए गए हैं। इनसे फल दोगुना प्राप्त होता है।

यदि चाहते हैं कि मां लक्ष्मी जी आप पर कृपा बरसाएं और जीवन भर आपकी खोली को खुशी और सुख, समृद्धि से भर दें तो वास्तु के अनुसार होली के दिन कुछ चीजों को लेकर आप रख सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होंगी और अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखेंगी।

जानिए कि होली के दिन कौन कौन सी चीजें आपको अपने घर में लेकर के आनी है:
चांदी का सिक्का

चांदी को सबसे पवित्र धातु माना जाता है और ये मां लक्ष्मी सहित चंद्रमा से संबंध रखता है। वहीं, हिंदू धर्म में गणेश – लक्ष्मी जी की चांदी वाले सिक्के की पूजा में धन के लिहाज से बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए चांदी के सिक्के को होली के दिन अपने घर लेकर के आ सकते हैं और उस पर अक्षत, रोली, गंगाजल, पुष्प आदि अर्पित कर उसकी स्थापना अपने घर पर कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

धातु से बना कछुआ

वास्तु ( Vastu) के अनुसार कछुआ धन का सूचक माना जाता है। यदि होली के दिन पूर्णिमा की शाम आप धातु से बने कछुए को अपने घर में लाकर रखते हैं, तो ये शुभ फल देगा। इसकी पॉजिटिव एनर्जी से घर में हर तरह की नेगेटिविटी दूर हो जाती है। ध्यान में रहे कछुआ धातु से बना होना चाहिए, तभी इसका लाभ मिलेगा। कछुआ को स्थापित करने से पहले इसे धूप दिखा दें और अपने घर की पूर्व दिशा की ओर रखें।

यह भी पढ़ें: ज़िंदगी में चाहिये पैसा और तरक़्क़ी तो होलिका दहन पर बोलिये ये मंत्र

बंदनवार

होली के दिन आप आम या फिर अशोक के पत्ते का बंदनवार घर के मुख्य द्वार पर लाकर लगा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और उनकी कृपा सदैव घर में बरसती है।

लक्ष्मी जी का पद्म चिन्ह

बंदनवार को घर के मुख्य द्वार पर लगाना अत्यंत शुभ होता है। साथ ही अगर होली के दिन आप मां लक्ष्मी जी की कृपा पाना चाहते हैं तो होली की पूर्णिमा वाले दिन लक्ष्मी जी के पैरों में चिन्ह की फोटो को मुख्य द्वार पर लगा दें। मान्यता अनुसार ऐसा करने से लक्ष्मी जी के चरण घर में अवश्य पड़ेंगे।