Noida

Noida में तेज रफ़्तार ने ली 4 दोस्तों की जान..परिवार में मातम

Spread the love

Noida में भीषण सड़का हादसा, 4 दोस्तों की चली गई जान

Noida Road Accident: नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 10-11 में रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे (Accident) में 4 लोगों की जान चली गई, तो वहीं 1 शख्स अस्पताल (Hospital) में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक कार में पांच लड़के सवार थे जो तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर की भिड़ंत कार से हुई। इस दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से गायब हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार दिल्ली से नोएडा खाना खाने आये थे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Supertech के घर ख़रीदारों की बढ़ी उम्मीदें..पढ़िए पूरी ख़बर

Pic Social media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

4 लोगों की चली गई जान

इस मामले में DCP राम बदन सिंह ने बताया कि हमें रात में एक एक्सीडेंट (Accident) होने की खबर मिली। एक कार में सवार 5 लड़के बहुत तेजी से गाड़ी चलाकर आ रहे थे और उनकी एक ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और 1 व्यक्ति का इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर को कब्ज़े में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: आम्रपाली लेज़र वैली में बड़ा ख़ेल! आप भी जानिए

कार एक्सीडेंट पर डीसीपी नोएडा (DCP Noida) राम बदन सिंह ने कहा कि कल रात सेक्टर 10-11 के इलाके में 5 लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में, तीन घायलों में से 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक घायल अब खतरे से बाहर है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई की गई है। लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे और ऐसा लगता है कि उन्होंने शराब पी रखी थी। इस घटना में कुल चार लोगों की मौत हुई है।