Bihar

महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी-2024 के सफल आयोजन के लिए हाई पॉवर कमेटी गठित

Spread the love

DGP आलोक राज की अध्यक्षता में बैठक

Bihar News: बिहार पुलिस मुख्यालय में आलोक राज, पुलिस महानिदेशक, बिहार की अध्यक्षता में राजगीर में प्रस्तावित हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन के संदर्भ में बैठक की गयी जिसमें विभिन्न ऐजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा, पदाधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन के संदर्भ में समीक्षा की गयी।
ये भी पढ़ेः Bihar: मंत्री महेश्वर हजारी ने की क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस बैठक में जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात), एम० आर० नायक, अपर पुलिस महानिदेशक (बि०वि०स०पु०) के साथ ही आर० शंकरण, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना (अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर) सम्मिलित हुए।

उल्लेखनीय है कि हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन इस बार बिहार के राजगीर में किया जा रहा है, जिसनें भारत सहित 06 टीमें भाग ले रही हैं। ये टीमें हैं:一 चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया एवं जापान। इस खेल का आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा। भारतीय टीम 04 नवंबर को ही बिहार आ जायेंगी तथा राजगीर में खेल अभ्यास करेंगी। अन्य टीमें 8 नवम्बर को बिहार पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ेः CM Nitish के निर्देश पर दरभंगा-सीतामढ़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों ने किया एरियल सर्वे

दिनांक-14.10.2024 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार Trophy Tour को हरी झंडी दिखायेंगे। विभिन्न राज्यों में भ्रमण के अलावा दिनांक-20.10.2024 से दिनांक 09.11.2024 तक बिहार के विभिन्न जिलों में Trophy Tour का आयोजन किया जायेगा।

हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (महिला) 2024 के सफल आयोजन एवं समापन हेतु High Power committee का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं विकास आयुक्त, बिहार सम्मिलित है।