Health

Health: इस बीमारी का मिल गया रामबाण, बस इन 3 चीजों का करें सेवन

Spread the love

Health: इन 3 चीजों का सेवन दिलाएगा, इस बीमारी से छुटकारा, पढ़िए पूरी डिटेल

Health News: भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में डायबिटीज (Diabetes) के मरीज की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना कम कर देती हैं या बंद कर देता है। इंसुलिन ही हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है। जब इंसुलिन (Insulin) हमारे शरीर में कम बनने लगता है तो शरीर में शुगर (Sugar) की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है। ऐसे में धीरे-धीरे शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। काफी समय तक डायबिटीज की समस्या बने रहने के कारण दिल की बीमारी भी हो सकती है। साथ ही किडनी के रोग, लंग्स और आंखों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। अगर आप भी डायबिटीज से परेशान हैं तो बस आप डाइट और कुछ आयुर्वेदिक उपाय करके डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए क्या क्या उपाय करने चाहिए?

ये भी पढे़ंः Health: बदलते मौसम में बच्चों को हो सकती है ये बीमारियां, Parents इन बातों का रखें ध्यान

Pic Social Media

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियों हैं जिनके सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। योग गुरु बाबा रामदेव की मानें तो डायबिटीज को हमेशा कंट्रोल करके रखना बहुत ही आसान है। आप कुछ योग और आयुर्वेदिक दवाओं के सहारे पुरानी से पुरानी शुगर को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

शुगर को खत्म करने का असरदार उपाय

रोज करें आंवला का सेवन

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज को हर दिन आंवला का सेवन करना चाहिए। आंवला को आयुर्वेद में एक असरदार जड़ी बूटी माना गया है। आपको बता दें कि आंवला में भरपूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। डायबिटीज का इलाज करने के लिए आंवला का सेवन काफी गुणकारी माना जाता है। आंवला खाने से शरीर इंसुलिन को अवशोषित करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

ये भी पढ़ेंः Health: बदलते मौसम में बच्चों को हो सकती है ये बीमारियां, Parents इन बातों का रखें ध्यान

त्रिफला भी है असरदार

आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण (Triphala Powder) को सेहत के लिए बहुत लाभकारी बताया गया है। त्रिफला में हरीतकी, आंवला और बिभीतकी शामिल होती हैं जो कब्ज की समस्या को खत्म करती हैं। त्रिफला का सेवन करने से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। ये हमारी आंत को स्वस्थ बनाने में भी सहायता करता है। त्रिफला में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। त्रिफला खाने से वजन भी कम होता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

छाछ और एलोवेरा

अगर आप एलोवेरा (Aloe Vera) को छाछ के साथ पीते हैं तो इससे ब्लड शुगर का 300 mg/dl का लेवल भी नॉर्मल किया जा सकता है। एलोवेरा का जूस या पत्तियों के कुछ टुकड़ों से ताजा जेल निकाल लें। इसके बाद आप इसे छाछ के साथ पी लें। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

आपको बता दें कि रात का खाना जल्दी खाने से शुगर लेवल और हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर संभव हो तो सूर्यास्त से पहले रात्रि भोजन करना सर्वोत्तम है। अगर कार्य शेड्यूल अनुमति नहीं देता है तो रात का खाना 8 बजे तक खा लेना सबसे अच्छा है। बता दें कि जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, उन्हें दिन में बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। डायबिटीज के पेशेंट को वाइट शुगर, मैदा, प्रॉसेस्ड फूड, कच्चे ड्राई फ्रूट्स, दही और ग्लूटेन युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें