Haryana

Haryana News: AAP ने जारी की छठी लिस्ट..पढ़िए किसे मिला टिकट?

Spread the love

Haryana विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने छठी सूची जारी कर दी है।

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने छठी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इससे पहले आप ने 9 उम्मीदवारों (Candidates) की पांचवीं सूची जारी की थी। आज नामांकन का आखिरी दिन है। छठी सूची जारी होने के बाद आप के कुल उम्मीदवारों की संख्या 89 हो गई है। देखिए लिस्ट..
ये भी पढ़ेः Haryana Election: धड़ाधड़ AAP उतार रही अपने प्रत्याशी, तीसरी लिस्ट भी जारी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

AAP के 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने कालका से ओपी गुज्जर, पंचकूला से प्रेम गर्ग, अंबाला शहर से केतन शर्मा, मुलाना से गुरतेज सिंह शाहबाद से आशा पठानिया, पेहोवा से गेहल सिंह संधु, गुहला से राकेश खानपुर, पानीपत सिटी से रितु अरोरा, जिंद से वजीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

AAP ने नरवाणा से अनिल रांगा, तोशाम से दलजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। तो वहीं पटौदी से प्रदीप जुटाली, पलवल से धर्मेंद्र हिंदुस्तानी, होडल से एमएल गौतम, फिरोजपुर झिरका से वसीम जफर को उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ेः Haryana Election: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट..टेंशन में कांग्रेस!

5 अक्टूबर को वोटिंग, 8 को रिजल्ट

आपको बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। Aam Aadmi Party का कांग्रेस से साथ गठबंधन नहीं हो सका है, वह अकेले दम पर ही हरियाणा के चुनावी रण में उतरने जा रही है।