Haryana Elections 2024: Today is the last day of election campaign, Hema Malini participated in CM Saini's roadshow.

Haryana Elections 2024: चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, CM Saini के रोडशो में शामिल हुईं Hema Malini

Spread the love

Haryana Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार का आज (गुरुवार) आखिरी दिन है। शाम 6 बजे के बाद कोई भी राजनीति पार्टी किसी भी तरह का पोस्ट या रैली नहीं कर सकेगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के सहित तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी हैं। इससे एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) के रोडशो में फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) शामिल हुईं।

दरअसल, कुरूक्षेत्र (Kurukshetra) के लाडवा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) चुनाव लड़ रहे है। बुधवार (2 अक्टूबर) की शाम मथुरा से भाजपा (BJP) सांसद हेमा मालिनी (MP Hema Malini) उनके (नायब सैनी) के रोडशो में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार लाडवा (Ladwa) में कमल खिलाने का काम करें और विकास की गारंटी मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) के हाथ मजबूत करें। हेमा मालिनी नें कहा कि अगर लाडवा में कमल खिलेगा, तो लाडवा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे हरियाणा प्रदेश में विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Haryana Elections 2024: कांग्रेस के बहकावे में न आए हरियाणा की जनता- CM Saini

वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने हमेशा झूठ और लूट की राजनीति की है। कांग्रेस ने हरियाणा को झूठे वादे करके प्रताड़ित किया। नायब सैनी ने एक बार फिर कहा कि उनको केवल 56 दिन का समय मिला, लेकिन इन 56 दिनों में ही इतने काम कर दिए कि कांग्रेस की बोलती बंद हो गई। अभी तो ट्रेलर था, 8 अक्टूबर (8 October) के बाद पूरी फिल्म दिखाने का काम किया जाएगा। 

PIC Social Media

इससे पहले मंगलवार (1 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पलवल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा (BJP) की सरकार बनाकर इतिहास रचेगा। 

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: कैंप दफ्तर में CM Dhami ने अफसरों संग की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये निर्देश

इसी बीच हरियाणा में 5 अक्टूबर (5 October) में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मिला जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 25 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां और 60,000 सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। डीजीपी हरियाणा के मुताबिक चुनाव से पहले 11,000 एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) भी तैनात किए गए हैं।