Haryana Elections 2024: This is the difference between the culture of 'Ram' and 'Rome'...CM Yogi told in Bhiwani...Know what?

Haryana Elections 2024: ‘राम’ और ‘रोम’ की संस्कृति में यही है अंतर…CM Yogi ने भिवानी में बताया…जानिए क्या?

Spread the love

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार (Monday) को भिवानी (Bhiwani) में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एक बार फिर अयोध्या (Ayodhya) आए हैं। पूरा देश जश्न मना रहा है, लेकिन कांग्रेस (Congress) के इन लोगों को इससे भी नफरत है। राम (Ram) की संस्कृति और रोम (Rome) की संस्कृति में अंतर यही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, जो काम पांच सौ साल से अटका था। कांग्रेस, जो 60 साल में नहीं कर सकी। उसे भाजपा (BJP) ने 2 साल में पूरा कर दिया और रामलाल को अयोध्या में विराजमान करा दिया। राम (Ram) की संस्कृति को कोसने वाला वही व्यक्ति होगा, जो रोम की संस्कृति को मानता होगा। रोम की संस्कृति को मानने वाले वाला ही राम की संस्कृति को अपमानित कर रहे हैं। जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं। राम तो भारत (Bharat) राष्ट्र के प्रतीक हैं। संविधान की मूल प्रति में पुष्पक विमान में राम (Ram), लक्ष्मण (Laxman), सीता (Sita) का अयोध्या आगमन का चित्र आज भी बना हुआ है। महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने कहा था कि भारत में सुशासन की व्यवस्था का आधार राम राज्य हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) राम राज्य लाने का काम कर रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश के संकट के समय राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 140 करोड़ भारतीय नहीं इटली की नानी याद आती है। जो संकट के समय आपके साथ खड़ा नहीं होता उसको चुनने की गलती मत करना। आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस है। कांग्रेस और माफिया एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। यह लोग गठजोड़ कर जनता जनार्दन का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में बडे़ बड़े माफिया जेल चले गए या जहन्नुम चले गए। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है वहां सब चंगा है।

ये भी पढ़ेंः Haryana Elections 2024: कांग्रेस के बाद अब BJP ने बागी नेताओं पर की कार्रवाई, 8 नेता सस्पेंड

सीएम योगी (CM Yogi) ने डबल इंजन सरकार के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने। जब 2017 में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीजेपी (BJP) आई और डबल इंजन की सरकार बनी तो प्रदेश में तेजी से विकास हुआ। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भिवानी के लोगों को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने कांग्रेस को यहां कभी खाता नहीं खोलने दिया। क्योंकि यहां के लोग जानते हैं कि जब भी कांग्रेस पार्टी आएगी, सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।