Haryana

Haryana Elections 2024: अशोक तंवर की घर वापसी, BJP छोड़कर फिर से कांग्रेस किया ज्वाइन

Spread the love

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, सिरसा (SIRSA) से पूर्व सांसद अशोक तंवर (Ashok Tanwar) फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार (3 अक्टूबर) को महेंद्रगढ़ (Mahendragarh) में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) की मौजूदगी में अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले वो (अशोक तंवर) भाजपा के नेता थे।
ये भी पढ़ेः Haryana Elections 2024: दीपेंद्र हुड्डा ने PM Modi को क्यों बोला धन्यवाद? पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सबसे रोचक बात है कि यह वही अशोक तंवर (Ashok Tanwar) हैं, जिन्होंने कांग्रेस की दलित नेत्री कुमारी शैलजा (Kumari Shailja) के खिलाफ भाजपा से चुनाव (लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट से) लड़ा था। माना जा सकता है कि कुमारी शैलजा को अशोक तंवर की घर वापसी की जानकारी दी गई होगी और उनकी सहमति ली गई होगी।

ये भी पढ़ेः Haryana Elections 2024: कौन बनेगा हरियाणा का CM! सचिन पायलट ने बताई पार्टी की परंपरा…

बता दें, अशोक तंवर (Ashok Tanwar) हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) के अध्यक्ष रह चुके हैं और 2019 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर लिया था।

कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट में कहा, ‘कांग्रेस ने हमेशा समाज के उत्पीड़ित और वंचित वर्गों के लिए अपनी आवाज उठाई है। हमारे संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर, वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सांसद, भाजपा की अभियान समिति के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए।