Haryana Elections 2024: After the public, now CM Saini reached mother's court, sought blessings from mother with folded hands

Haryana Elections 2024: जनता के बाद अब मां के दरबार पहुंचे CM Saini, हाथ जोड़कर मां से मांगा आशीर्वाद

Spread the love

Haryana Elections 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर (5 October) को एक साथ मतदान होंगे। इससे पहले 3 अक्टूबर (3 October) की शाम 5 बचे चुनाव प्रचार थम गया है। अब आज केवल डोर-टू-डोर ही चुनाव प्रचार हो सकेगा। इसी बीच हरियाणा के कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) पंचकूला में शक्तिपीठ माता मनसा देवी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे। यहां पर नायब सैनी अपनी पत्नी सुमन सैनी (Suman Siani) सहित मां के दरबार में माथा टेका और मनसा देवी से आशीर्वाद लिया।

बता दें कि चुनाव प्रचार करने के बाद नायब सिंह सैनी माता मनसा देवी (Maa Mansa Devi) के दरबार में पत्नी सहित पहुंचे और इसके बाद उन्होंने हवन में आहुति डाली। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी माथा टेकने के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः MP News: सफाईकर्मी किसी सैनिक से कम नहीं, स्वच्छता दिवस पर बोले- CM Mohan Yadav

सीएम नायब सैनी माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। नवरात्रि में एक नई ऊर्जा संचालित होती है, हमारी प्रकृति में नई ऊर्जा आती है, नई फसल भी आती है। मैं माता रानी से कामना करता हूं कि नवरात्रि पर्व प्रत्येक के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।