Haryana Election

Haryana Election: Congress का मेनिफेस्टो जारी, कई बड़े वादें, पढ़िए खबर

Spread the love

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मेनिफेस्टो जारी कर दिया है।

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मेनिफेस्टो (Congress) जारी कर दिया है। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने इसे रिलीज किया। इसमें कांग्रेस ने 7 पक्के वादे किए हैं। जिसमें महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, गरीबों और किसानों का खास ख्याल रखा गया है। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और पूर्व विधायक गीता भुक्कल मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ेः Haryana Election: 90 सीटों के लिए 1031 उम्मीदवार मैदान में

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कांग्रेस (Congress) ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। सात वादे, पक्के इरादे के नाम से गारंटी जारी की हैं। कांग्रेस ने हरियाणा की जनता से 7 वादे किए हैं। जिसमें हर एक वर्ग पर फोकस किया गया है। कांग्रेस की यह गारंटी जनता को कितना पसंद आती हैं, ये तो विधानसभा चुनाव के बाद ही पता चल सकेगा।

कांग्रेस ने हरियाणा की जनता से 7 वादे किए

1- महिलाओं को शक्ति

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आधी आबादी का पूरा ध्यान रखा है। अपने संकल्प पत्र में उन्होंने हर महीने महिलाओं को 2000 रुपए देने का वादा किया है। साथ ही गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपए देने का वादा किया है।

2- सामाजिक सुरक्षा को बल

बुढ़ापा पेंशन के लिए 6 हजार रुपए, दिव्यांगों को हर हजार रुपए महीने देने का वादा, विधवाओं को 6 हजार रुपए महीने देने का वादा, साथ ही ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने का वादा किया है।

3- युवाओं को सुरक्षित भविष्य

भर्ती विधान के तहत 2 लाख पक्की भर्तियां और नशा मुक्त हरियाणा का वादा कांग्रेस ने यहां के युवाओं से किया है।

4- हर परिवार को खुशहाली

कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देने का वादा किया है।

5- गरीबों को छत

कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीबों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख रुपए की लागत से दो कमरों का मकान देने का वादा किया है।

6- किसानों को समृद्धि

हरियाणा के किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, तत्काल फसल मुआवजा देने का वादा कांग्रेस ने दिया है।

7- पिछड़ों को अधिकार

कांग्रेस ने पिछड़ों को अधिकार देने की बात अपने संकल्प पत्र में कही है। पार्टी ने जातिगत सर्वे का वादा और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का वादा किया है।

ये भी पढ़ेः Haryana Election: घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति में किया बदलाव

जो वादा किए उसे निभाएंगे: अध्यक्ष खरगे

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि हम आज जिस 7 गारंटी को जारी कर रहे हैं वो सरकार बनने पर लागू करेंगे। 53 पेज का एक डॉक्यूमेंट है जो हरियाणा में जारी करेंगे। उन्होंने कहा हम महिलाओं को दो हज़ार देंगे, दो लाख पक्की नौकरी युवाओं को हम देंगे। खरगे ने दावा किया कि केंद्र सरकार 30-35 लाख नौकरियों को रोक के बैठी है।

5 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव

बता दें कि हरियाणा (Haryana) में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीजेपी और कांग्रेस ने 90 विधानसभा चुनावों पर 89-89 उम्मीदवार उतारे हैं। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं कांग्रेस ने भी हरियाणा की सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झौंक दी है।