CM Naib Singh Saini

Haryana: बच्चों के साथ CM नायब सैनी की मस्ती..सेल्फी भी खिंचवाई

Spread the love

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का निराला अंदाज सामने आया है। आपको बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) अचानक करनाल के सेक्टर 9 स्थित अटल पार्क (Atal Park) में पहुंच गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहां आए तो औचक निरीक्षण के लिए थे लेकिन खुलकर लोगों और खासकर बच्‍चों से मुलाकात किए। पार्क में मौजूग बच्‍चे उन्‍हें देख काफी खुश हुए और उनके साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। मुख्यमंत्री साहब यहां मौजूद महिलाओं से भी मुलाकात किए और लोगों की समस्याओं और बातों को सुना। इसके बाद उन्‍होंने पूरे पार्क का भी निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ेंः Haryana के CM नायब सैनी का हुड्डा पर बड़ा हमला..बोले वो अपनी सीट भी हारेंगे

Pic Social Media

आपको बता दें कि करनाल में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री सैनी सेक्टर 9 स्थित पार्क में गए। जहां उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी क्लिक करवाई। यहां तक की सीएम ने खुद फोन लेकर सेल्‍फी भी क्लिक की। लोगों की समस्याओं को सुना। कीर्तन कर रही माताओं के बीच बैठकर उनसे बातचीत किए और हंसी मजाक भी किए। वहीं माताओं ने कहा कि यहां और कुर्सियां लगनी चाहिए, उनकी उस बात सीएम ने तुरंत सुना।
इसके साथ ही पार्क का भी निरीक्षण सीएम नायब सैनी करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारी माताएं कीर्तन कर रही थीं। उनके बीच जाने का सौभाग्य मिला है। माताओं की समस्याओं को सुना, पार्क में और कुर्सियां लगा दी जाएंगी। लोगों से मिलना अलग बात है और विधायक अलग बात है।

सीएम सैनी (CM Saini) ने आगे कहा कि करनाल में भी सौगात लेकर आएंगे। पानीपत में 250 करोड़ के शिलान्‍यास और उद्घाटन किए हैं। ये सरकार लगातार विकास कर रही है। प्रदेश आगे बढ़े, उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा कुछ और किया कुछ, लेकिन ये सरकार वो नहीं है। कांग्रेस के समय बोलते कुछ थे और होता कुछ नहीं था। कांग्रेस के समय लोग त्रस्त थे। कांग्रेस के समय को लोग याद करते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

ये भी पढे़ंः Haryana News: CM नायब सैनी ने जनता के लिए खोले घर के दरवाज़े

पैरा कमांडो प्रदीप नैन (Para Commando Pradeep Nain) के शहीद होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो भारत मां का लाल है। जवान देश के लिए शहीद हुआ है। हमें दुख है। भगवान उसे अपने चरणों में स्थान दें। सीएम सैनी ने आगे कहा कि करनाल की हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाई जाएगी। वहीं रैपिड रेल का काम भी करनाल से दिल्ली का पाइप लाइन में है।