Bhaijaan celebrated 'Mahi's' birthday in this style

हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब! भाईजान ने इस अंदाज में मनाया ‘माही’ का जन्मदिन

Spread the love

MS Dhoni Birthday: भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 2007 का टी20 विश्व कप (T20 World Cup) और 2011 का वनडे विश्व कप दिलाने वाले कैप्टन कूल आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके पार्टी में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) भी उनके घर पहुंचे थे। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जो एमएस धोनी के बर्थडे पार्टी की है।
ये भी पढ़ेः पत्नी संग हमेशा के लिए ‘लंदन’ शिफ्ट हुए विराट कोहली! टी20 वर्ल्ड कप के बाद लिया था संन्यास


पार्टी में सलमान ने काले रंग की शर्ट और पैंट पहनी थी। धोनी प्रिंटेड व्हाइट टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आए। फोटो में सलमान केक काटते हुए धोनी की तरफ देख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब (कप्तान!)।” इंटरनेट पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें धोनी सलमान को केक खिलाते भी नजर आए। क्रिकेटर की पत्नी साक्षी सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें दोनों एक टेबल के सामने खड़े हैं जिस पर कई केक रखे हुए हैं। धोनी ने केक काटा और साक्षी को एक पीस खिलाया। साक्षी ने भी धोनी के पैर छुए।

Pic Social Media

धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल दिनों में मैदान पर अपने शांत और शानदार कप्तानी कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। 15 अगस्त, 2020 को, धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। धोनी के नेतृत्व में भारत ने सभी प्रारूपों में शीर्ष पर रही थी। उनकी कप्तानी में भारत दिसंबर 2009 से 18 महीनों के लिए टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रहा था।

ये भी पढ़ेः अंनत अंबानी की शादी में वर्ल्ड चैंपियंस का ‘ग्रैंड वेलकम’, नीता अंबानी के इस वजह से निकले आंसू

टीम ने 2011 में 50 ओवर का विश्व कप और 2007 में उनकी कप्तानी में टी20 विश्व खिताब जीता था। उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और एक पावर हिटर के रूप में खुद का नाम बनाया। हालांकि, समय के साथ एक फिनिशर के रूप में खुद को ढाला। वह समय पर आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ-साथ परिस्थिति के मुताबिक खुद को ढालने में माहिर थे।

Pic Social Media

बता दें कि इससे पहले 5 जुलाई को धोनी अपनी बीवी साक्षी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट में शामिल हुए थे। इस दौरान जहां धोनी व्हाइट कुर्ते में दिखे थे तो वहीं साक्षी को गोल्डन लहंगे में देखा गया था। कपल ने पैप्स को साथ में खूब पोज भी दिए थे।