Greater Noida West: महागुन मंत्रा-2 में ये हो क्या रहा है?

Spread the love

ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी महागुन मंत्रा-2(Mahagun Mantra-2) में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि यहां रहने वाले लोग कह रहे हैं। एक तरफ सरस्वती टावर में पजेशन के 1 साल वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा है तो दूसरी तरफ सैलरी ना मिलने से मेंटनेंस के स्टाफ..मैनेजमेंट से सैलरी की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि लाखों रुपए खर्च करके उन्होंने फ्लैट खरीदें हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर उनके साथ धोखा किया जा रहा है। दूसरी तरफ सैलरी ना मिलने से नाराज कर्मचारी आर-पार के मूड में आ गए हैं। देखिए वीडियो