Greater Noida West: VVIP Homes में ‘जनसंवाद’

Spread the love

Jyoti Shinde,Editor

ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी Gaur City2 के VVIP Homes में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा(Dr. Mahesh Sharma भी शामिल हुए। सोसायटी के लोगों ने डॉक्टर शर्मा को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें सोसायटी और आसपास की तमाम समस्याओं का जिक्र था।

गौतमबुद्धनगर सांसद को जिन मांगों को लेकर मांग पत्र दिया गया वो इस प्रकार हैं—-

 ** 14 एवेन्यू के पास लगने वाला जाम

** गौर सिटी 2 के अंदर की सड़कें

** गौर सिटी 2 या 1 में एक पोस्ट ऑफिस की स्थापना

** गौर सिटी 2 से मेट्रो स्टेशन तक सिटी बस सेवा शुरू करना

**सड़कों के किनारे सार्वजनिक शौचालय निर्माण

**सरकारी अस्पताल या डिस्पेंसरी की स्थापना।CGHS यूनिट की स्थापना।

** नोएडा एक्स्टेंशन में फायर स्टेशन की स्थापना

** वीवीआईपी होम्स के बाहर जो नाला है,उसे कवर कराना

**रजिस्ट्री पर नोएडा अथॉरिटी से सार्थक और सामूहिक पहल

**  एनएच 24 पर तिगड़ी से आगे दूसरी लेन में सीधी कनेक्टिविटी होना।

डॉक्टर महेश शर्मा ने सोसायटी के लोगों को भरोसा दिलाया कि वो जल्द ही पूरे मामले पर संबंधित अधिकारियों से बात करके समस्या का जल्द निबटारा करने की कोशिश करवाएंगे। इसके लिए सोसायटी के लोगों ने डॉक्टर शर्मा का धन्यवाद भी अदा किया।

READ: VVIP Homes-Jansamvad-Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi