Greater Noida West: Gaur City के पास महिला के साथ छेड़खानी

Spread the love

Jyoti Shinde, Editor

ऐसे ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) को समस्याओं का शहर नहीं कहा जाता है। ताजा मामला गौर सिटी(Gaur City) के पास एक मूर्ति चौराहे का है। जहां इंडियन वूमन साइकिलिंग ग्रुप(Indian Women Cycling Group) की महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: अजनारा होम्स की ‘काली रात’ का सच..देखिए वीडियो

क्या है पूरा मामला ?

ग्रुप की सदस्य बरनाली माहेला ने ख़बरीमीडिया को बताया कि हर रोज सुबह 4.30 बजे ग्रुप की सभी महिला सदस्य एक मूर्ति चौक पर इकट्ठा होती हैं और वहां से साइकिलिंग की शुरुआत होती है। आज सुबह भी यही हुआ। लेकिन इसी दौरान दो स्कूटी सवार युवकों ने साइकिलिंग ग्रुप की महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ की और निकल गए।

Indian Women Cycling Group की एक और महिला सदस्य डॉक्टर अभिरुचि भी पूरे मामले से ख़फ़ा हैं। अभिरुचि ने ख़बरीमीडिया को बताया कि महिलाएं फिट रहने के लिए साइकिलिंग करती हैं। क्या सड़क पर साइकिलिंग करना गुनाह है। वो पुलिस प्रशासन से पूछना चाहती हैं कि क्या ग्रुप की सभी सदस्य साइकिलिंग बंद कर दे। अगर ऐसा नहीं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: DPS फरीदाबाद की लापरवाही ने छात्रा की जान ले ली!

जब महिला सदस्य अपने साथियों को ये बात बता रही थी तभी आरोपी दोबारा आए और छेड़छाड़ की फिर से कोशिश करने लगे। हालांकि ग्रुप में महिलाओं को देखकर वो फरार हो गए। छेड़छाड़ की इस हरकत से इंडियन वूमन साइकिलिंग ग्रुप के सभी सदस्य नाराज़ हैं। और वो पुलिस के पास लिखित शिकायत ले जाने की तैयारी में हैं। आपको बता दें Indian Women Cycling Group के सभी सदस्य Greater Noida West से ताल्लुक रखते हैं।

नेफोवो अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि इस तरह की घटनाएं ग्रेटर नोएडा वेस्ट की छवि ख़राब कर रही है। पुलिस से अपील है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करे।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi