Greater Noida West: सुपरटेक EV1 के फ़्लैट ख़रीदार के साथ बिल्डर का धोखा

Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सुपरटेक इकोविलेज वन (Supertech Ecovillage 1) के फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि सुपरटेक ग्रुप के अध्यक्ष आरके अरोड़ा (RK Arora) की परेशानी समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक बार फिर से सुपरटेक ग्रुप के अध्यक्ष आरके अरोड़ा समेत पांच लोगों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। यह मुकदमा फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी करने के लिए दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Noida: ज़ेवर एयरपोर्ट पर ज़मीन के नाम पर बड़ा ‘खेल

Pic Social media

जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि संजय सिंह नाम के एक व्यक्ति ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्होंने बताया है कि उन्होंने सुपरटेक इकोविलेज वन में फ्लैट खरीदने के लिए बिल्डर को 43 लाख 80 हजार रुपए दिए थे। काफी समय हो जाने के बाद भी संजय सिंह को फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला। बताया जा रहा है कि संजय सिंह ने अपने पैसे वापस लेने चाहे, लेकिन उसको पैसे भी नहीं दिए गए। इसके बाद पीड़ित ने मदद की आस लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ेंः नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूल बसों पर कार्रवाई शुरू..वजह जान लीजिए

पुलिस ने शुरू की जांच

अब बिसरख कोतवाली में पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिसरख थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि संजय सिंह की शिकायत के आधार पर सुपरटेक ग्रुप के अध्यक्ष आरके अरोड़ा, एमडी मोहित अरोड़ा, योगेश गोस्वामी, सेल्स मैनेजर राजमंगल और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी तथ्य आएंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर कोर्ट के सामने पेश की जाएगी।