Greater Noida West: देविका गोल्ड होम्स का वीडियो आप भी देख लीजिए

Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी (Devika Gold Homes Society) से बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां सफाई कर्मी वेतन नहीं मिलने से हड़ताल पर चले गए हैं। सफाईकर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखे। ऐसे में निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिनों से कूड़ा नहीं उठने से चारो तरफ गंदगी फैल गई है।

ये भी पढ़ेंः Noida: पालतू कुत्ते का अटैक..मालिक पर केस दर्ज

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Noida: इंजीनियर के परिवार का दुश्मन कौन? दी एसिड अटैक की धमकी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी के सफाई कर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके विराध में सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। दूसरे दिन भी सोसाइटी में कूड़ा नहीं उठा है। कूड़ा नहीं उठने के कारण परेशानी बढ़ गई है। सोसाइटी में नौ महीनों में यह तीसरी बार हड़ताल हुई है। पहले गार्ड्स और सफाई कर्मी हड़ताल पर जा चुके हैं। देविका वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, आनंद सिंह, आशीष कुलकर्णी अमित सिंह, एमएस रावत, चंदन तिवारी, रिद्धिमा द्विवेदी, वर्षा मिश्रा आदि ने बताया कि आए दिन समस्याओं के कारण निवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। बिल्डर प्रबंधन इनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hind