Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इस नामी स्वीट्स के खाने में निकला मरा हुआ कीड़ा!

Spread the love

Greater Noida के इस रेस्टोरेंट के खाने मिला मरा हुआ कीड़ा

Greater Noida News: ग्रेटर के एक बड़े रेस्टोरेंट से जुड़ी हुई हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एक के खाने में कीड़ा निकलने का बड़ा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। एक वकील आरोप लगाया है कि उन्होंने खाना ऑर्डर (Food Order) किया था, पेमेंट पहले ही कर दिया था और जब खाने की प्लेट आईं तो उसमें एक प्लेट में कीड़ा दिखाई दिया। जब रेस्टोरेंट स्टाफ (Restaurant Staff) से खाने में कीड़े होने की शिकायत की गई तो उन्होंने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत तमाम अधिकारियों से भी। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रेस्टोरेंट पहुंची और खाने के सैंपल कलेक्ट किए हैं।
ये भी पढ़ेंः Noida: रिटायर्ड मेजर जनरल से करोड़ों की ठगी..एक्शन में CP लक्ष्मी सिंह

Pic Social Media

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट का है। जहां पर वकील आदित्य भाटी अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर खाना ऑर्डर किया था। नियमों के अनुसार पूरे खाने की पेमेंट पहले ही कर दिए थे। इसके बाद उनके टेबल पर खाना सर्व किया। आदित्य के अनुसार उन्होंने डीलक्श थाली, एक्सक्यूटिव थाली, वेज पुलाव, वेज रायता और छोले पुलाव ऑर्डर किया था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

खाने में था मरा हुआ कीड़ा

जब खाना आया तो उन्होंने ध्यना से देखा कि वेज पुलाब (Veg Pulab) में कुछ गड़बड़ दिखाई दे रहा है। जब उन्होंने चेक किया तो एक मरा हुआ कीड़ा दिखाई दिया। कीड़े के निकलने की बात आदित्य ने रेस्टोरेंट के स्टाफ को बताई। इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट के स्टाफ ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने आदित्य से कहा कि ऊपर से गिर गया होगा। इसमें वह कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद आदित्य ने बाकी खाना भी ऐसे ही छोड़ दिया और चले आए।

ये भी पढ़ेंः Zomato का ख़ास फीचर..खाना आप खाओ..बिल आपकी कंपनी भर देगी

सोशल मीडिया पर की शिकायत

इस मामले की शिकायत आदित्य ने सीएम, डीएम और अन्य अधिकारियों से सोशल मीडिया के माध्यम से की। आदित्य ने रेस्टोरेंट पर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के बाद सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य विभाग सर्वेश मिश्रा ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए टीम को रेस्टोरेंट भेजा। और खाद्य विभाग की टीम ने जांच की और खाने के नमूने लिए हैं। अभी इस पूरे मामले की जांच चल रही है।