Greater Noida अथॉरिटी की गलती..मुश्किल में फ्लैट खरीदार!

Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida: सोशल मीडिया के युग में आज सभी काम दुगनी स्पीड से हो रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के युग में अभी भी कुछ ऐसे विभाग हैं जो सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है विकास भवन से जहां के अधिकारी अभी भी पुराने ढर्रे पर ही है।

ये भी पढ़ेंः Supertech-1 के लिए बड़ी ख़बर..चौराहे पर बनेगा फुटओवर ब्रिज!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida News: सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन से आगे इन गाड़ियों पर बैन

सीडीओ जीबी नगर का Twitter हैंडल मई 2020 में तत्कालीन सीडीओ अनिल कुमार ने बनवाया था। उस दौरान वह विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करते थे। इसके साथ ही Twitter के माध्यम से आ रही समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया करते थे।

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का माध्यम अपना रही है। लेकिन प्रदेश का शो विंडो कहे जाने वाले गौतमबुद्ध नगर के विकास भवन कार्यालय के अधिकारी विभाग का Twitter एकाउंट बनाकर भूल गए है। शहर के विकास की गाथा लिखने वाला विभाग सरकार की योजनाओं को ही जनता तक नहीं पहुंचा पा रहा है। हाईटेक शहर के लोग अपनी समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन उनकी परेशानी नहीं पहुंच पा रही है। जबकि जिले के अन्य विभाग सोशल मीडिया के द्वारा जनता की समस्याओं का निस्तारण कर रहे है।

26 जून 2022 से नहीं हुआ कोई भी अपडेट
ग्रेटर नोएडा के लोग बड़ी उम्मीद से अपनी समस्याओं को Twitter के माध्यम से सीडीओ के सामने रख रहे है, लेकिन विभाग के अधिकारी Twitter एकाउंट का पासवर्ड भूल गए है। सीडीओ जीबी नगर Twitter हैंडल पर अभी भी पुराने सीडीओ की ही तस्वीर लगी हुई है। जबकि उनके बाद आए सीडीओ तेज प्रताप मिश्र भी रिटायर हो चुके है। तेज प्रताप मिश्र ने भी ट्विटर हैंडल की सुध नहीं ली। हाल में आए नए सीडीओ जनार्दन सिंह के आने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद कुछ बदलेगा, लेकिन उनके आने के बाद भी लोगों को निराशा ही हाथ लगी है।

लोगों का कहना हैं कि जिस प्रकार जिलाधिकारी के साथ अन्य विभाग का ट्विटर हैंडल सक्रिय रहता है। वैसे ही सीडीओ कार्यालय का भी होना चाहिए, जिससे उनके पास अपनी परेशानी को पहुंचाया जा सके।

सीडीओ कार्यालय के अधिकारी चला रहे प्रशासन का Twitter हैंडल
सीडीओ कार्यालय के एक अधिकारी प्रशासन कार्यालय का आधिकारिक Twitter हैंडल चला रहे है, लेकिन उनके विभाग के अकाउंट में 26 जून 22 से कोई भी जानकारी नहीं साझा की गई है।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi