Greater Noida West

Greater Noida West के लिए अच्छी ख़बर..ये बिल्डर ला रहा नया प्रोजेक्ट

Spread the love

Greater Noida West में आ रहा है नया प्रोजेक्ट, 4 साल में मिल जाएगा कब्जा

Greater Noida West: अगर आप भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) घर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। आपको बता दें कि रियल्टी सेक्टर की फर्म इरोज EROS ग्रुप (EROS Group) ने हाल ही में नया ग्रुप हाउसिंग प्रोजक्ट (New Group Housing Project) लांच किया है। अपने नए प्रोजेक्ट के दम पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 900 करोड़ का राजस्व कमाने की कंपनी उम्मीद कर रही है। बता दें कि ग्रुप प्रोजेक्ट के पहले चरण में यहां 5 टॉवर बनाए जांएगे। हालांकि, परियोजना में कुल फ्लैट 726 बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Noida: Max का होगा Jaypee Hospital..मरीज़ों को मिलेगी ख़ास सुविधा

Pic Social Media

इरोस संपूर्णम 3 लांच

कंपनी ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपना नया हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘इरोस संपूर्णम 3’ (Eros Sampoornam 3) लॉन्च कर दिया है। 5.5 एकड़ में फैली हुई परियोजना में कुल 726 फ्लैट हैं। 2028 तक बायर्स को यहां फ्लैट तैयार कर सौंप दिया जाएगा।

900 करोड़ की आय होने की उम्मीद

इरोज ग्रुप के निदेशक अवनीश सूद के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के साथ बिक्री के लिए 5 टावरों में 318 इकाइयां खोली हैं। लगभग 250 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 180 इकाइयां कंपनी अब तक बेच चुकी है। पूरी 726 इकाइयों की कुल बिक्री से करीब 900 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। फ्लैटों का कारपेट एरिया 531.63 वर्ग फुट से लेकर 1,068.67 वर्ग फुट तक है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida से दादरी के बीच रास्ता और भी होगा आसान!, अच्छी खबर पढ़ लीजिए

पहली परियोजना हो चुकी है पूरी

इरोज ग्रुप ने 12.5 एकड़ में फैली पहली परियोजना, जिसका नाम संपूर्णम था, की डिलीवरी कर दी है। इसमें 1,768 फ्लैट बनाए गए हैं। जल्द ही 258 फ्लैट और 90 दुकानों वाले संपूर्णम 1 के लिए कब्जा देना शुरू होगा जाएगा। वहीं संपूर्णम 2 के खरीदारों को सितंबर 2025 में डिलीवरी मिलने लगेगी।