यमुना प्राधिकरण के प्लॉट खरीदने का गोल्डन मौका

Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Residential Plot Scheme: अगर आप प्लॉट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। यमुना अथॉरिटी ने 7 कैटिगरी में 1184 आवासीय भूखंडों की योजना की डेट बढ़ा दी गयी है। यमुना अथॉरिटी की आवासीय भूखंड योजना शुक्रवार को ही समाप्त होने वाली थी, लेकिन अथॉरिटी ने इसस योजना की डेट को 4 सितंबर तक बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ेंः Noida सेक्टर 51-52 मेट्रो स्टेशन..लोगों को हो रही टेंशन!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Supertech-1 में शाम 5-7 लाइट में दिक्कत..DG भी नहीं चलेगा!

योजना में गुरुवार तक आवेदन करने वालों की संख्या 93617 तक पहुंच गई। योजना में एक लाख से अधिक आवेदन मिलने की उम्मीद है। 18 अक्टूबर को लॉटरी निकालकर प्लाटों का आवंटन किया जाएगा।

यमुना अथॉरिटी ने 7 अगस्त को 1184 भूखंड की योजना निकाली थी। इस योजना में 919 भूखंड सामान्य वर्ग व शेष आरक्षित वर्ग जिसमें किसान, दिव्यांग आदि हैं, उनके लिए आरक्षित हैं। बृहस्पतिवार तक 189736 लोगों ने भूखंड योजना में पंजीकरण किया है। इसमें 138219 लोगों ने आवेदन पत्र खरीदा है। इस स्कीम में 120 वर्ग मीटर के 194 प्लॉट हैं।

कितनी है कीमत
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस जगह पर प्लॉट्स के रेट 24 हजार 600 रुपये प्रति वर्गमीटर रखा गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहीं से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इस योजना में प्लॉट खरीदने के लिए आपको आवेदन के समय प्लॉट की कीमत का 10 फीसदी पैसा जमा करना होगा। अगर आप 120 मीटर का प्लॉट खरीदना चाहते हैं तो आपको करीब 2 लाख 95 हजार 200 रुपये जमा करने होंगे। इसी तरह से बड़े प्लॉट के लिए ज्यादा पैसे जमा करने पड़ेंगे।

योजना समाप्त होने के बाद की प्रक्रिया
4 सितंबर को योजना समाप्त होने के बाद आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद योजना में शामिल होने वाले आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। अगर भूखंड की संख्या के सापेक्ष एक मुश्त भुगतान करने वालों की संख्या अधिक होगी तो लॉटरी में केवल उन्हें ही शामिल किया जाएगा।
एक मुश्त भुगतान का विकल्प के सापेक्ष भूखंडों की संख्या अधिक होने पर किस्तों पर भुगतान का विकल्प चुनने वालों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi