गरबा- डांडिया नाइट दिल्ली एनसीआर में इन जगहों पर होगा गरबा

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Garba – Dandiya Night 2023: आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है, ऐसे में पूरे भारत सहित विश्व के कई जगहों में मां दुर्गा जी के स्वरूपों का स्वागत जोरों शोरों से किया जाता है। वहीं, देश के चारों ओर बच्चों से लेकर के बड़ों तक के भीतर उत्साह को साफतौर पर देखा जा सकता है। पूजा पाठ सहित लोग गरबा नाइट जेड- डांडिया नाइट को लेकर भी लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
नवरात्रि के ये 9 दिन किसी महोत्सव से कम नहीं है, इस दिन मां दुर्गा जी के आराधना के साथ साथ अलग – अलग शहरों में डांडिया नाइट और गरबा का आयोजन किया जाता है। ऐसे में आज हम उनके लिए एक खुशखबरी लेकर के आए हैं जो दिल्ली ( Delhi) या नोएडा ( Noida) में रहते हैं और गरबा इंडिया नाइट इवेंट ( Garba India Night Event) में हिस्सा लेना चाहते हैं, ये आर्टिकल आपके बढ़ा ही काम का है। आप दिल्ली या नोएडा की इन जगहों में पहुंचकर प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं:

Pic: Social Media

दिल्ली में यहां मचेगी धूम
दिल्ली की बात करें तो इस वर्ष दिल्ली में राजवाड़ा पैलेस बी 33, औधोगिक क्षेत्र, अशोक विहार, जीटी करनाल में गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल जाएगी। इस कार्यक्रम का नाम यहां पर “ डांडिया मस्ती 2023″ रखा गया है। ये कार्यक्रम 19 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर तक चलेगा। इससे अलग रेडिसन ब्लू होटल, द्वारका में भी डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसे डिस्को नाइट नाम दिया गया है।

कितनी है एंट्री फीस यहां की
राजवाड़ा पैलेस, दिल्ली में आयोजित प्रोग्राम के लिए 600 रुपए प्रति व्यक्ति फीस रखी गई है। वहीं, रेडिसन ब्लू होटल में बुकिंग के लिए हर एक व्यक्ति को 1800 रुपए देने होंगें। आप टिकट की बुकिंग ऑनलाइन बुक माय शो के जरिए कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Navratri 2023:नवरात्रि में कलश स्थापना का सही टाइम देख लीजिए

नोएडा के इस जगह आपको देखने को मिलेगा गरबा – इंडिया का रंग
यदि आप नोएडा या इसके आस पास रहते हैं, तो 21 अक्टूवर को सभी काम को साइड करके स्टेडियम रोड गौर सिटी 1, सेक्टर 4 , ग्रेटर नोएडा का रुख जरूर करें। यहां पर शाम के 5 बजे दुर्गा जी के आरती के बाद शानदार गरबा और डांडिया नाइट का प्रोग्राम शुरू होगा। ये रात के 11 बजे तक चलेगा।

जानिए कितनी है यहां की एंट्री फीस
बताते चलें कि ग्रेटर नोएडा सेक्टर चार में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का हिस्सा लेने के लिए प्रति व्यक्ति की फीस 499 रुपए रखी गई है। वहीं, यादि 5 वर्ष से कम का बच्चा है तो निशुल्क भी जा सकते हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi