किसान आंदोलन के बीच फ़्लाइट टिकट ने पकड़ी उड़ान

Spread the love

Punjab News: किसान आंदलोन का असर न सिर्फ राजधानी दिल्ली (Delhi) में देखने को मिल रहा है, बल्कि किसान आंदोलन का खूब असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़-दिल्ली (Chandigarh-Delhi) की यात्रा करने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि शहीद भगत सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport), मोहाली से चंडीगढ़-दिल्ली तक जाने का किराया कई गुना महंगा हो गया है। किसान आंदलोन के कारण बाधित हो चुके रास्तों के कारण लोगों को पंजाब हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़-दिल्ली पहुंचा बहुत कठिन हो गया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab के लोगों के अच्छी ख़बर..मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

Pic Social Media

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृतसर-दिल्ली की किसी भी उड़ान का किराया 13-14 हजार रुपए के आस पास है। अमृतसर-दिल्ली उड़ान का तय किराया 3800-4000 के आसपास है। शाम 3 से 6 बजे तक की मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान का किराया 13600, 14500, 16200 चल रहा है। 14 फरवरी को प्रस्ताविन विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान का अमृतसर दिल्ली का किराया 26,000 बताया गया वहीं, वहीं एयर इंडिया की 14 फरवरी की रात 11 बजे की उड़ान जो रात 12.10 बजे पहुंचती है, का किराया करीब 34, 731 रुपए आ रहा था। इसी प्रकार 15 फरवरी की दिल्ली की उड़ान के लिए एयर इंडिया 13,500 रुपए, तो वहीं विस्तारा 15,116 रुपए किराया मांग रही है।

जानिए ट्रेनों का हाल

किसान आंदोलन के कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट के लिए वेटिंग है। इसमें आज के लिए वंदे भारत चेयर कार के लिए 43 वेटिंग, एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 24 वेटिंग है। कालका शताब्दी चेयर कार के लिए 35 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 20 की वेटिंग है। ऐसे ही कालका शताब्दी एक्सप्रेस में भी चेयर और एग्जीक्यूटिव चेयर की काफी वेटिंग है।

केरल सप्तक्रांति एक्सप्रेस में स्लीपर के लिए 77, थर्ड एसी के लिए 35, सेकेंड एसी के लिए 20 और फर्स्ट एसी के लिए 5 की वेटिंग है। नई दिल्ली जनशताब्दी में सेकेंड सिटिंग के लिए 175 और चेयर कार के लिए 32 की वेटिंग है।