बाहुबली राजा भैया-भानवी की तलाक की वजह महिला पत्रकार!

Spread the love

ज्योति शिंदे के साथ राहुल मिश्रा, ख़बरीमीडिया

एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने राजा भैया, उनकी पत्नी भानवी सिंह और उनके बीच रिश्ते में खटास डालने वाली महिला पत्रकार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West:Guar City में इस ‘मासूम’ का दुश्मन कौन?

आरोपों के मुताबिक ये दावा किया जा रहा है कि महिला पत्रकार के साथ रिश्तों के चलते राजा भैया भानवी सिंह को तलाक दे रहे हैं। दावा ये भी किया गया है कि ABP News के पास जरूरी तस्वीरें, व्हाट्सअप चैट, मैसेज और दस्तावेज की कॉपी है। एबीपी न्यूज़ के मुताबिक भानवी सिंह ने कोर्ट में बताया कि राजा भैया के कोलकाता की एक टीवी पत्रकार से अवैध रिश्ते हैं।

ये भी पढ़ें: ख़बरीमीडिया की ख़बर का असर..हिमालया प्राइड में देखिए क्या हो रहा है?

https://www.youtube.com/watch?v=JLy5_1gOdCw

पहली बार सामने आयीं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने ABP News से बातचीत में कहा “तलाक़ कभी नहीं दूँगी। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के कोर्ट में दाखिल किए जवाब की कॉपी। इस जवाब में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए है। जिसके मुताबिक भानवी सिंह को 20 अप्रैल 2015 को हुई कोलकाता की टीवी पत्रकार से राजा भैया के इन अवैध रिश्तों की जानकारी थी। भानवी सिंह के हाथ लगीं राजा भैया और कोलकाता की उस टीवी पत्रकार की कई आपत्तिजनक तस्वीरें और मैसेज भी हाथ लगी है। जिसका विरोध करने पर राजा भैया ने भानवी सिंह को बुरी तरह पीटा भानवी सिंह के सर और सीने में चोटें आईं, सर से ब्लीडिंग हुई, पसलियाँ में फ्रैक्चर हुआ उन्हें लखनऊ के मेयो अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

राजा भैया की रिपुटेशन की खातिर वहां झूठ बोला गया कि वे बाथरूम में गिर गई हैं। राजा भैया ने उन्हें दो घंटे में ही डिस्चार्ज करा लिया ताकि बात फैलने न पाए, जबकि वे सीरियस थीं। कोलकाता की उस टीवी पत्रकार की खातिर राजा भैया ने भानवी सिंह पर चलाई गोली, बाल बाल बचीं भानवी सिंह और उनकी बेटी।

21 मई 2016 को रात 2 बजे राजा भैया ने भानवी सिंह को अपने कमरे में बुलाया। टीवी पत्रकार उस समय राजा के साथ वीडियो कॉल पर थी। राजा भैया ने टीवी पत्रकार को दिखाते हुए भानवी सिंह को भद्दी भद्दी गालियाँ दीं। फिर अपनी पिस्टल निकाली। फिर ये कहते हुए कि, “ये अब हमने पिस्टल उठाई। अब हमने गोली डाली। अब हमने इसे उठाया।”– राजा ने फिर उन्हें निशाना बनाते हुए बग़ल के दरवाजे पर फ़ायर किया। जैसे ही उन्होंने फायर किया उनकी छोटी बेटी ने दरवाज़ा खोला। वह माँ की चीख सुनकर दौड़ी थी। वह बाल बाल बची।

पोटा के तहत हुई गिरफ्तार के दौरान जेल के भीतर राजा भैया अपनी धार्मिक किताब में साली साध्वी और दूसरी लड़कियों की तस्वीरें रखते थे। राजा भैया ने भानवी सिंह की कंपनी में हेराफेरी की। ज्वाइंट खाते में जमा रकम को अपने खाते में ट्रांसफर किया। भानवी सिंह के फर्जी सिगनेचर कराकर धोखे से उन्हें डायरेक्टर के पद से हटाया।

आरोपों के मुताबिक साल 2015 से भानवी को एक भी पैसा नही दिया है राजा भैया ने, जबकि कोलकाता की उस टीवी पत्रकार को रोलेक्स की घड़ियां भेंट करते हैं राजा भैया और भी कई विस्फोटक खुलासे, पूरी रिपोर्ट में।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi