रोज यह फल खाएँ..चुटकियों में ख़त्म होगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

Spread the love

Best Fruit To Lower Cholesterol: अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) को कंट्रोल करने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत आवश्यकत होता है। हमारी खाने-पीने की चीजों का सीधा असर कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पड़ता है। कई चीजें खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है, तो कई फूड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) तेजी से कम होने लगता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से परेशान हैं तो आपको हर दिन सुबह-सुबह एक या दो सेब (Apple) खाने चाहिए। सेब को कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद असरदार माना जाता है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद वैज्ञानिकों ने माना है। कई रिसर्च में सेब को कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण माना गया है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Heart Attack से बचने के लिए अपनाएँ ये कारगर तरीक़े

Pic Social Media

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग (University of Reading) की एक रिसर्च से जानकारी मिली है कि सुबह-सुबह 2 सेब खाने से शरीर की नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल 40 फीसदी तक कम हो जाता है। ऐसा करने से ब्लड वेसल्स रिलैक्स हो सकती हैं और हार्ट हेल्थ बूस्ट हो सकती है। आपको बता दें कि सेब में पॉलिफिनॉल्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये दोनों ही तत्व शरीर में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को फ्लश आउट यानी बाहर निकालने में सहायता करते हैं।

सेब (Apple) खाने से नसों में ब्लड फ्लो बेहतर बनता है। सेब में मौजूद फाइबर फैटी एसिड प्रोड्यूस करता है, जिससे लिवर में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कंट्रोल हो जाती है। सेब के पोषक तत्वों से बॉडी में मौजूद एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलने में मदद करता है और आर्टिरीज का काम आसान हो जाता है। इससे हार्ट को भी मजबूती मिलती है। सेब खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।

ये भी पढ़ेंः Heat Wave: गर्मी में बॉडी पर दिखे ये लक्षण तो फ़ौरन करें ये काम

शोधकर्ताओं के अनुसार यंग लोग हर दिन 2 सेब का सेवन करें, तो ज्यादा फायदा मिलेगा, लेकिन बुजुर्गों को प्रतिदिन एक सेब खाने से भी फायदा मिल सकता है। कुल मिलाकर अगर आप रोजाना एक या दो सेब खाते हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में काफी सहायता मिलेगी। हालांकि जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल हद से ज्यादा है, वे डॉक्टर की दी गई दवाएं लें और उसके साथ सेब खाना शुरू कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार तो सेब को दवा का विकल्प नहीं माना जा सकता है, लेकिन दवा के साथ इसका सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। यह कई रिसर्च में भी प्रमाणित हो चुका है। हालांकि दवा और खाने-पीने के अलावा रोजाना एक्सरसाइज करने और बेहतर लाइफस्टाइल से भी कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।