Durga Puja

Durga Puja: 50 साल बाद महाअष्टमी पर दुर्लभ संयोग..ये राशि वाले होंगे मालामाल!

Spread the love

50 साल बाद नवरात्रि में महाअष्टमी के दिन दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।

Durga Puja: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और इसका समापन 12 अक्टूबर को विजयादशमी (Vijayadashami) के दिन होगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 50 साल बाद नवरात्रि में महाअष्टमी (Mahaashtami) के दिन दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस बार महाअष्टमी और नवमी एक ही दिन 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। नवरात्रि में अष्टमी के दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri) की उपासना की जाती है। ये राशि वाले मालामाल होंगे…
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर पर लगा लीजिए ये पौधा, फिर देखिए चमत्कार…

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक इस साल 2024 की महाअष्टमी (Mahaashtami) बेहद खास है। इस दिन महानवमी का भी खास संयोग बनने जा रहा है। इसके साथ ही इस दिन बुधादित्य राजयोग, रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का भी दुर्लभ संयोग बनेगा। नवरात्रि में अष्टमी के दिन ऐसा संयोग 50 साल बाद बनने जा रहा है। ऐसे में नवरात्रि में महाअष्टमी के दिन बनने वाले ये दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।

महाअष्टमी के दिन बनने वाले शुभ संयोग इन राशियों के लिए लाभकारी

मेष राशि: मेष राशि के लिए महाअष्टमी बेहद शुभ मानी जा रही है। इस दिन बनने वाले दुर्लभ संयोग से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार करने वालों के लिए भी महाअष्टमी लाभकारी साबित होगी। बिजनेस में खास आर्थिक तरक्की होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि से जुड़े जातकों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी का ऑफर आएगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी। घर-परिवार में खुशहाली और शांति का महौल रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का भरपूर साथ और सहयोग प्राप्त होगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Dipawali: क्या देश में दो दिन मनेगी दिवाली..इतना कनफ़्यूज़न क्यों?

कन्या राशि: कन्या राशि वाले बिजनेस के उद्देश्य से दूर की यात्रा कर सकते हैं जो कि लाभकारी साबित होगी। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी है। बिजनेस में धन के निवेश से खास लाभ होगा। कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर कोई नया मुकाम हासिल करेंगे।

मीन राशि: मीन राशि के लिए बेहद महाअष्टमी शुभ है। मीन राशि के जातक को सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यापार करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ है। विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों के लिए बुधादित्य राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी। कारोबार में खूब मुनाफा प्राप्त होगा।