Vastu Tips For Staircase: गलती से भी न बनवाएं इस दिशा में सीढ़ी, वरना होगी धन की कमी

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Vastu Tips For Staircase: घर बनवाते समय वास्तु का ध्यान देना अतिआवश्यक होता है। क्योंकि वास्तु के अनुसार, यदि सीढ़ी को गलत तरह से बनवाया जाता है तो कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु के मुताबिक आपको ये भी बताया गया है कि घर में स्थित सीढ़िया किस ओर होनी चाहिए। यदि इन सारी चीजों का आप पूरी तरह से ध्यान रखते हैं तो मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद सदैव आपके ऊपर बना रहता है।
जानिए घर में सीढ़ियों को बनवाते समय किन बातों के ऊपर खास ध्यान देना चाहिए-

क्या होती है सीढ़ी बनाने की सही दिशा
यादि आप घर में आंतरिक सीढ़ी बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए पूर्व या पश्चिम या फिर उत्तर से दक्षिण की ओर को सबसे बेस्ट माना जाता है। मान्यता के मुताबिक इससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ बहुत ही अच्छा रहता है। वहीं, घर के दक्षिण पश्चिम कोण में सीढ़ियां बनवाना भी शुरू माना जाता है। इससे धान संपत्ति की वृद्धि के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

Pic: Social Media

यह भी पढ़ें: जीवन में पाना चाहते हैं सुख-समृद्धि, तो वास्तु नियमों का जरूर रखें ध्यान

इस दिशा की ओर भूलकर भी नहीं बनवाना चाहिए सीढ़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीच भाग यानी के ब्रह्मा स्थान में सीढ़ियां भूलकर भी नहीं बनवानी चाहिए। क्योंकि इस जगह को बहुत ही ज्यादा सेंसटिव माना जाता है। मान्यता के मुताबिक यहां सीढियां बनवाते हैं तो पैसों की तंगी की समस्या आपको झेलनी पड़ सकती है। साथ ही कैरियर में भी रूकावट आ सकती है।

वास्तु के मुताबिक सीढियां ऐसी होनी चाहिए जो पहली नजर में बाहर से आए लोगों को न दिखाई दें, क्योंकि घर में तनाव और परेशानी आ सकती है।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News