Noida पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य..कहा गौतमबुद्ध नगर की आवाज़ हैं डॉ. महेश शर्मा..संसद तक पहुंचाते हैं आपकी बात

Spread the love

Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बीजेपी (BJP) यानी भारतीय जनता पार्टी भी जोरों शोरों पर प्रचार कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने गौतमबुद्ध पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) के पक्ष में वोट मांगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का डॉ.महेश शर्मा ने खुर्जा विधानसभा में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः जन-जन की यही पुकार..देश में फिर से मोदी जी की सरकार: डॉ. महेश शर्मा

योगी राज में सभी सुरक्षित

इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि उत्तर प्रदेश काफी तेजी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। योगी राज में लोग सबसे ज्यादा प्रदेश सुरक्षित है। विपक्ष ने केवल यूपी को अपराध में आगे बढ़ाया है, जिसको कम करने का काम केवल सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है।

डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि इस बार हमें फिर से देश में मोदी जी को लाना है। इसलिए डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मतदान करें। डॉ.महेश शर्मा आपकी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। इस दौरान डॉ.महेश शर्मा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त किया। सम्बोधन के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की है।

ये भी पढे़ंः अबकी बार..10 लाख पार..डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में पूर्व विधायक सतबीर गुर्जर ने बुलंद की आवाज़

लगातार चौथी बार चुनावी मैदान में डॉ शर्मा

आपको बता दें कि डॉ.महेश शर्मा ने लोकसभा का पहला चुनाव साल 2009 में चुनाव लड़ा था। हालांकि उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर को जीत हासिल हुई थी। उसके बाद साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा कर चुनाव में जीत दर्ज किया था। नरेंद्र भाटी अब बीजेपी में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।