Delhi CM Atishi Oath: Atishi will take oath as CM on this date, Date Final

Delhi CM Atishi Oath: आतिशी इस तारीख को लेंगी CM पद की शपथ, Date Final  

Spread the love

Delhi CM Atishi Oath: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद दिल्ली की सत्ता अब आतिशी (Atishi) संभालेंगी। उनके (आतिशी) मुख्यमंत्री पद की शपथ की तारिख भी अब फाइनल हो गई है। आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री (Chief Minister) के तौर पर 21 सितंबर (21 September) को शपथ लेंगी। उनके (आतिशी) साथ बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (LG Vinaj Kumar Saxena) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को भेजे पत्र में नामित मुख्यमंत्री आतिशी (Nominated Chief Minister Atishi) के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर (21 September) की तारीख प्रस्तावित की थी।

PIC Social Media

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (Tuesday) यानी 17 सितंबर (17 September) को उपराज्यपाल (LG) को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और आतिशी ने दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आतिशी पार्टी के शेष कार्यकाल के लिए सरकार का नेतृत्व करेंगी।

ये भी पढ़ेंः Delhi New CM: Atishi होंगी दिल्ली की नई CM, जानिए नए मुख्यमंत्री की पूरी डिटेल

एलजी सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक, विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे एक आधिकारिक पत्र में 21 सितंबर (Saturday) को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के शपथ ग्रहण की तिथि प्रस्तावित की थी।

सूत्र की मानें, तो निवर्तमान मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का इस्तीफा पत्र भी राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा गया है। यह ताजा घटनाक्रम आतिशी की ओर से उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (LG Vinay Kumar Saxena) के साथ बैठक के दौरान नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के ठीक एक दिन बाद हुआ है।

खबरों के मुताबिक कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक आतिशी सीएम (CM) का पदभार संभालने के बाद, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगी।

ये भी पढ़ेंः Delhi CM Oath Ceremony: Atishi कब लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ! पढ़िए ये खबर

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने 26-27 सितंबर (26-27 September) को विधानसभा का सत्र बुलाया है। विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी (23 February) को समाप्त होगा। चुनाव भी फरवरी के प्रारंभ में होने की संभावना है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विधानसभा चुनाव पहले करवाने की बात कह रहे है। 15 सितंबर को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में नवंबर में ही विधानसभा चुनाव कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा, ‘फरवरी में दिल्ली के चुनाव हैं। मैं ये मांग करता हूं कि ये चुनाव नवंबर (November) में महाराष्ट्र के साथ कराए जाएं।

बता दें, दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 तक है। इस हिसाब से मोटा-मोटा पांच महीने का वक्त अभी बाकी है।