Delhi CM Atishi Oath: Atishi became the third woman Chief Minister of Delhi and took oath as CM.

Delhi CM Atishi Oath: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी ने ली CM पद की शपथ

Spread the love

Delhi CM Atishi Oath: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi) ने राजनिवास में दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके (आतिशी) के साथ ही सौरभ भारद्वाज सहित पांच मंत्रियों ने शपथ ली है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (LG Vinay Kumar Saxena) ने आतिशी को दिल्ली के नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उनके साथ सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन (जोकि केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री थे) उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही दिल्ली की नई सरकार में मुकेश अहलावत को जगह दी गई है, उन्होंने भी आतिशी के साथ मंत्री पद की शपथ ली।  

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

चांदनी चौक के बल्लीमारान विधानसभा सीट से विधायक इमरान हुसैन ने भी आतिशी के साथ कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इमरान हुसैन दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख नाम हैं।

आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेनें के बाद कैलाश गहलोत कहा, अरविंद केजरीवाल का जो नेतृत्व अब तक रहा है वह आगे भी रहेगा। हमारा संकल्प एक ही है, अरविंद केजरीवाल जी को वापस से लेकर आना है। जितने भी जरूरी काम हैं, हम उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे।

इसी के साथ आतिशी (Atishi) दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई है। आतिशी से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज और कांग्रेस (Congress) की शीला दीक्षित दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रह चुकी है।

PIC Social Media

आतिशी का परिचय

8 जून, 1981 को दिल्ली में जन्मीं आतिशी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में दूसरी मास्टर डिग्री भी हासिल की। ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई के बाद उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट (Social Activist) के रूप में कार्य करना शुरू किया और मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में वह सात साल रहीं। आतिशी बतौर सोशल एक्टिविस्ट वाराणसी में भी एक्टिव रही हैं। उन्होंने कई एनजीओ (NGO) के साथ काम किया और सोशल एक्टिविस्ट रहते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे (Anna Hazare) के आंदोलन से जुड़ीं और फिर स्थापना के समय से ही आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ जुड़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi New CM: Atishi होंगी दिल्ली की नई CM, जानिए नए मुख्यमंत्री की पूरी डिटेल

AAP में निभाई बड़ी जिम्मेदारी

आतिशी (Atishi) ने आम आदमी पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आतिशी को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की विश्वासपात्र नेताओं में गिना जाता है। वह मनीष सिसोदिया की भी करीबी मानी जाती हैं। आतिशी ने जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक शिक्षा विभाग में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की सलाहकार के रूप में काम किया।

पहली बार मंत्री चुनी जाने के बाद बनीं मुख्यमंत्री

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में कालकाजी सीट (Kalkaji Seat) से चुनाव जीतकर आतिशी विधानसभा पहुंचीं। 2023 में आतिशी को पहली बार केजरीवाल कैबिनेट में जगह मिली और उनको उस शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिसके लिए वह बतौर सलाहकार मनीष सिसोदिया के साथ काम कर चुकी थीं। पहली बार मंत्री बनाए जाने के करीब 18 महीने बाद आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली है। इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमं