दिल्ली के ‘आश्रम फ्लाइओवर’ पर चढ़ने से पहले ये ख़बर जरूर पढ़ें

Spread the love

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के लोगों को जिसका बेसब्री से इंतजार था वो आश्रम फ्लाईओवर सोमवार शाम 5 बजे खोल दिया गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगले एक महीने तक सिर्फ हल्के वाहन ही फ्लाईओवर से होकर गुजर सकेंगे। भारी वाहनों को हाईटेंशन लाइन के कारण यहां से गुजरने के लिए अभी एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।  जिसके बाद लाजपत नगर से आकर आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से होकर हल्के वाहन सराय काले खां व डीएनडी जा सकेंगे। 

सौ. सोशल मीडिया

नोएडा से डीएनडी होकर दिल्ली आने वाले हल्के वाहन आश्रम फ्लाईओवर से लाजपत नगर जा सकते हैं, पर सराय काले खां से रिंग रोड होकर लाजपत नगर जाने वाले हल्के वाहन भी फिलहाल रैंप नहीं बनने के कारण आश्रम फ्लाईओवर पर नहीं चढ़ पाएंगे। आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए करीब एक महीने का समय लगेगा। अधिकारियों के मुताबिक इसे हटाने के बाद ही भारी वाहनों को इस फ्लाईओवर से आने-जाने की अनुमति दी जा सकेगी। तब तक भारी वाहन फ्लाईओवर के नीचे से ही गुजरेंगे।

सौ. सोशल मीडिया

फ्लाईओवर का फायदा किसे होगा?

बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी तक विस्तार के बाद से नोएडा, गाजियाबाद या साउथ दिल्ली से आने जाने वाले वाहनों को इसका लाभ मिलेगा। फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल भारी वाहन जैसे बस-ट्रक नहीं कर सकते हैं। वहीं सराय काले खां की ओर से आने वाले यात्रियों को आश्रम फ्लाइओवर इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है।

((इनपुट-इंडिया टीवी)