Cyber Crime

Cyber Crime: इस उद्योगपति को किसने लगाया 7 करोड़ का चूना

Spread the love

Cyber Crime का शिकार हुए ये उघोगपति, जानिए किसने लगाया चूना

Cyber Crime: इन दिनों साइबर क्राइम का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बड़े बड़े उघोगपति भी साइबर क्राइम (Cyber ​​Crime) के जाल में फंसते रहते हैं। साइबर क्राइम के मामले में पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दें कि जाने-माने उद्योगपति श्री पॉल ओसवाल (Mr. Paul Oswal) से 7 करोड़ रुपये ठगने वाले अंतर्राज्यीय साइबर जालसाजों के एक गिरोह का पंजाब पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने जानकारी दी कि 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 5.25 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida के इस BTech स्टूडेंट ने कैसे 2000 रुपए से बना ली 100 करोड़ की कंपनी?

Pic Social media

पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि गिरोह के 7 दूसरे सदस्यों की पहचान हो गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरोह के सभी 9 सदस्य असम और पश्चिम बंगाल के हैं। जालसाजों ने वर्धमान समूह के मालिक एस पी ओसवाल के विभिन्न बैंक खातों से सात करोड़ रुपये की निकासी कर धोखाधड़ी की।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और उद्योगपति को फर्जी गिरफ्तारी वारंट दिखाया और डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी भी दी। पुलिस की साइबर सेल ने ओसवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया और कहा कि उसने 48 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया।

ये भी पढे़ंः Prayagraj Mahakumbh: इस साल प्रयागराज में कितने श्रद्धालु जुटेंगे..CM योगी ने बताया आंकड़ा
पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान अतनु चौधरी और आनंद कुमार चौधरी (दोनों असम के गुवाहाटी निवासी) के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि एक सप्ताह के अन्दर यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले, एक स्थानीय उद्योगपति से कुछ जालसाजों ने 1.01 करोड़ रुपये की ठगी कर ली थी। रजनीश आहूजा को भी उस वक्त ठगा गया था जब जालसाजों ने दावा किया था कि जबरन वसूली की रकम उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है। जालसाजों ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट की धमकी भी दी थी।