Dr. Mahesh Sharma

लोकसभा चुनाव में डॉ. महेश शर्मा के ख़िलाफ़ साज़िश! गौतमबुद्ध नगर के 5 BJP नेताओं पर गिरेगी गाज!

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024: गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा (MP Dr. Mahesh Sharma) के खिलाफ लोकसभा चुनाव में साजिश करने वालों पर बड़ा एक्शन होने वाला है। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बीजेपी के 5 नेताओं पर एक्शन होने वाला है। बीजेपी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) परिणामों की समीक्षा के बाद तैयार की गई रिपोर्ट में ऐसे 5 नेताओं के नाम हाईकमान के पास भेज दिए हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ काम किया। रिपोर्ट के साथ ही साक्ष्य भी हाईकमान को उपलब्ध कराए गए हैं।
ये भी पढे़ंः कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने CM योगी की तारीफ की..कहा विपक्ष का काम सिर्फ बुराई करना नहीं

Pic Social Media

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी (BJP) हर लोकसभा क्षेत्र को लेकर समीक्षा कर रही है। समीक्षा के बाद गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) लोकसभा सीट को लेकर जो रिपोर्ट तैयार हुई है, वह हैरान कर देने वाली है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के अन्य पदाधिकारियों की मानें तो समीक्षा के दौरान ऐसे 17 नामों पर बात हुई है, जिन पर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप थे। लेकिन, चर्चा के बाद जो रिपोर्ट हाईकमान के पास भेजी गई है, उसमें पांच लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें तीन जनप्रतिनिधि और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। इनके विरोध के साक्ष्य भी बैठक में पेश किए गए। इनमें दो जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी निकटवर्ती जिले बुलंदशहर के बताए गए हैं, जबकि अन्य गौतमबुद्धनगर जिले के ही हैं। समीक्षा के बाद तैयार हुई इस रिपोर्ट की चर्चा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच है।

दो जिलों में बटी है सीट

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट में शामिल पांच विधानसभा दो जिलों में बंटी हुई हैं। नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा सीट गौतमबुद्धनगर जिले में हैं तो वहीं सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा सीट बुलंदशहर में आती हैं। लोकसभा में बड़ा इलाका बुलंदशहर जिले का होने की वजह से वहां के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों का इस लोकसभा क्षेत्र में खासा दखल रहता है।

ये भी पढ़ेंः MP में CM मोहन यादव का फरमान..सभी मंत्री भरेंगे अपना इनकम टैक्स

कार्यकर्ताओं ने की चुनाव में मेहनत- डॉ. महेश शर्मा

गौतमबुद्धनगर से लोकसभा का चुनाव जीतने वाले डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से चुनाव लड़ाया। उसका ही परिणाम है कि वह प्रदेश की सबसे बड़ी जीत हासिल किए। अब चुनाव में किसने विरोध किया वह इस पर चर्चा नहीं करना चाहते। पार्टी हाईकमान ने चुनाव को लेकर समीक्षा की है और संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट दी है। उसी रिपोर्ट पर शीर्ष नेतृत्व को ही निर्णय लेना है।

डॉ. महेश शर्मा को मिली प्रदेश में सबसे बड़ी जीत मिली थी

उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से बीजेपी ने प्रदेश की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने यहां पर जीत की हैट्रिक लगाते हुए 8 लाख 57 हजार 829 मत प्राप्त किए। उनकी जीत का अंतर 5 लाख 59 हजार 472 था। हर बार की तरह ही इस बार भी उनकी जीत का अंतर बढ़ा है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने 280212 मतों के अंतर से और 2019 में 336922 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई थी।

प्रभारियों से चर्चा कर तैयार हुई रिपोर्ट तैयार की

बीजेपी के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने बताया कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। एक-एक लोकसभा क्षेत्र को लेकर समीक्षा हो रही है। इसमें प्रत्याशियों से लेकर संगठन के पदाधिकारियों और लोकसभा प्रभारियों से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार हुई है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर भी कुछ लोगों पर चुनाव में अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। जिन पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा।