2029 में ढह जाएगा कांग्रेस का ढाँचा: CM नायब सिंह सैनी

Spread the love

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा (Haryana) के सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि टोहाना में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि 4 जून के बाद बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता काम करवाने के लिए अधिकारियों के पास आता है, तो अधिकारी को उसका काम करना होगा। बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ता लोगों के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं। अगर किसी ने काम करने से टालमटोल किया तो उसको जवाब देना होगा। चुनाव के दौरान भी कुछ अधिकारियों की शिकायतें आई हैं, उन्होंने निष्पक्षता से काम नहीं किया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, उनसे जवाब लिया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः BJP की समीक्षा बैठक में CM नायब सिंह सैनी का बयान..बोले 11 सीटों पर खिल कहा कमल

Pic Social Media

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh Saini) पंजाब के मूनक में बीजेपी के समर्थन में हुई रैली में जाने से पहले टोहाना के शहीद चौक पहुंचे। सीएम सैनी का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीट और करनाल उपचुनाव (Karnal by-election) में बीजेपी जीत दर्ज करेगी। 11 कमल के फूल खिलने वाले हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि सिरसा सीट भी बीजेपी बड़े मार्जिन से जीतेगी। वह पंजाब में प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं। पंजाब में चाहे कांग्रेस, अकाली दल या आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है, सभी ने वहां की जनता का हमेशा से शोषण करने का काम किया है। पंजाब की जनता अब सब जान चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिए तैयार है। पंजाब की जनता नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे में सहयोग करने का मन बना चुकी है।

ये भी पढ़ेंः आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार भी जीत डॉ. महेश शर्मा की होगी!

2029 में कांग्रेस का ढह जाएगा ढांचा

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) का ढांचा भ्रष्टाचार की जर्जर हालत में खड़ा है, जो 2029 के चुनाव में पूरी तरह ढह जाएगा। अब जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव में भी 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था। लेकिन वह एक भी जीत नहीं सकी। यही हाल इस बार भी होगा।