राजस्थान में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

Spread the love

Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर जनता का फैसला सामने आ चुका है। 10 साल बाद कांग्रेस ने जोरदार वापसी करते हुए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को बड़ा झटका दिया। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन (India Alliance) ने लगातार दो चुनाव में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा को इस बार 14 सीटों पर समेट दिया। एक तरफ बाड़मेर में जहां मोदी सरकार (Modi Government) के मंत्री रहे कैलाश चौधरी चुनाव हार गए तो चुरू में राहुल कस्वां का टिकट काटना भारी पड़ गया।
ये भी पढ़ेः पूंछरी का लौठा पहुँचे राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा, श्रीनाथजी से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

राजस्थान में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करोली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाडमेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां समेत सभी सीटों पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है।

राजस्थान में दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। राजस्थान की 25 लोकसभा सीट पर कुल 62.10 प्रतिशत मतदान हुआ जो 2019 के आम चुनाव की तुलना में लगभग सवा चार प्रतिशत कम है।

राजस्थान को लेकर आए तमाम एग्जिट पोल्स में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी को 2019 और 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। एग्जिट पोल्स ने भविष्यवाणी की कि भाजपा लगातार तीसरी बार 25-0 का चमत्कार नहीं कर पाएगी। पिछले साल सरकार गंवा चुकी कांग्रेस कुछ सीटों पर पर कब्जा जमा सकती है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 16-19 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 5-7 सीटें और अन्य को 1-2 सीट मिलने की उम्मीद है। राजस्थान में भाजपा ने एक तरफ जहां कई मौजूदा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को मौका दिया तो कुछ सीटों पर नए चेहरों पर भी दांव लगाया। कांग्रेस पार्टी ने भी कई सीटों पर मजबूत और जातिगत समीकरण के मुताबिक उम्मीदवार उतारकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने की भरसक कोशिश की।

जयपुर ग्रामीण पर भाजपा की जीत

जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा के राव राजेंद्र सिंह ने 1615 वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल चौपड़ा को हराया।

राजस्थान में भाजपा ने किया बेहतर प्रदर्शन

गंगानगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा ने भाजपा की प्रियंका बैलान को 88,153 वोटों से हराया। झुंझुनू से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला ने जीत दर्ज की। जोधपुर में भाजपा के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के उम्मीदवार करण सिंह उचियारडा को 1,15,677 वोटों से हराया। कोटा सीट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रह्लाद गुंजल को हराया।

नागौर सीट पर इंडिया अलायंस की साथी पार्टी आरएलपी के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने भाजपा की ज्योति मिर्धा से जीत हासिल की। पाली से भाजपा के पीपी चौधरी ने जीत दर्ज की। टोंक-सवाई माधोपुर सीट से कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा ने भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया को हराया।

राजस्थान में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन

अलवर लोकसभा सीट से भाजपा के भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस के ललित यादव को 48,282 वोटों से हराया। भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के संजना जाटव ने भाजपा के रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों से हराकर विजयी हुए। चित्तौड़गढ़ में भाजपा के राजस्थान अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार अंजाना उदयलाल को 3,89,877 वोटों से हराया।

चुरू सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कंस्वा ने भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझरिया को 72,737 वोटों से मात दी। दौसा सीट पर कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा ने भाजपा के कन्हैया लाल मीणा को हराकर जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ेंः Exit Poll Result 2024 : कहां BJP का जलवा कायम, कहां होगी कांटे की टक्कर?

बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी की जीत

बांसवाड़ा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राज कुमार राउत ने भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया को 2,47,054 वोटों से हराया।

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से भाजपा के नेता दुष्यंत सिंह ने जीत दर्ज की। कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया को 3,70,989 वोटों से हराया।

सीकर सीट और उदयपुर का रिजल्ट

सीकर सीट से इंडिया अलायंस की साथी पार्टी सीपीआई (एम) के नेता अमरराम ने भाजपा उम्मीदवार सुमेधानन्द सरस्वती को 72,896 वोटों से हराया। उदयपुर में भाजपा के प्रत्याशी मन्ना लाल रावत ने कांग्रेस के नेता ताराचंद मीणा से 2,61,608 वोटों से जीत हासिल की।

बीकानेर में भाजपा की जीत

बीकानेर सीट पर भाजपा के नेता अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल को 55,711वोटों से हराया।

भीलवाड़ा सीट पर भाजपा का कब्जा

भीलवाड़ा सीट पर से भाजपा के दामोदर अग्रवाल ने कांग्रेस के नेता डॉ. सीपी जोशी को 3,54,606 वोटों से हराया।

जालौर और राजसमंद पर भाजपा का झंडा

जालौर से भाजपा उम्मीदवार लुम्बाराम चौधरी और राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा की महिमा कुमारी जीते। जालौर में लुम्बाराम चौधरी को 7,96,783 वोट मिले। राजसमंद में महिमा कुमारी 3,92,223 वोटों के अंतर से जीती।

अजमेर से भाजपा की जीत

अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार भागीरथ चौधरी 3,29,991 वोटों से जीते।

चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी की बढ़त बरकरार

चित्तौड़गढ़ में भाजपा के राजस्थान अध्यक्ष सीपी जोशी 3.84 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अंजाना उदयलाल दूसरे स्थान पर हैं।

राजस्थान में भाजपा की 13 सीटों पर बढ़त

राजस्थान की अजमेर, पाली, जोधपुर, जालोर,उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़ बारां सीट पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार गंगानगर, चूरू, झुंझुनू, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाईमाधापुर और बाड़मेर सीट पर आगे हैं।

बाड़मेर में कांग्रेस की बढ़त

बाड़मेर सीट पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी 2,60,184 मत लेकर तीसरे स्थान पर हैं। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम 90,467 मतों से आगे हैं। बाड़मेर सीट पर निर्दलीय रवींद्र सिंह भाटी दूसरे स्थान पर हैं।

नागौर पर कांग्रेस का वर्चस्व बरकरार

नागौर सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व बरकरार है, यहां इंडिया अलायंस की साथी पार्टी आरएलपी के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल 41,156 वोटों से आगे हैं। भाजपा की ज्योति मिर्धा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

कोटा में ओम बिरला की बढ़त

कोटा सीट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 38,785 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रह्लाद गुंजल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

सीकर में सीपीआई (एम) को मिल रहा है किला

सीकर सीट से इंडिया अलायंस की साथी पार्टी सीपीआई (एम) के नेता अमरराम भाजपा उम्मीदवार सुमेधानन्द सरस्वती से 71,346 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।

चुरू सीट पर भाजपा को मिला बड़ा झटका

चुरू सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कंस्वा भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझरिया से 72,153 वोटों से आगे चल रहे हैं। बसपा उम्मीदवार देईराम मेघवाल को अभी तक मात्र 10,787 वोट मिले हैं।

जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा को बढ़त

जयपुर ग्रामीण सीट से राव राजेंद्र सिंह लगभग पांच हजार वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल चौपड़ा से आगे। बसपा उम्मीदवार हनुमान सहाय को लगभग तीन हजार वोट मिले।

राजस्थान में अब किसका क्या हाल?

राजस्थान में भाजपा एक सीट पर जीत हासिल कर चुकी है और 13 पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 8 सीटों पर बढ़त हासिल है। सीपीआईएम एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक और भारत आदिवासी एक सीट पर आगे चल रही है।