CM Yogi

CM Yogi की दरियादिली..वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए CM योगी ने दिए 10 करोड़

Spread the love

वायनाड के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए CM Yogi ने दिए 10 करोड़, राज्यपाल ने जताया आभार

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से जुड़ी एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि केरल (Kerala) के वायनाड (Wayanad) में 30 जुलाई को भयंकर भूस्खलन हुआ था, जिसने भारी तबाही मचाई। इस हादसे में करीब 350 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग लापता हो गए। भूस्खलन के बाद वायनाड के कुछ गांव पूरी तरह से तबाह भी हो गए थे। मेप्पाडी के चूरलमाला, मुंडक्कई और वेल्लारीमाला गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। सैंकड़ों परिवारों को राहत शिविर में ठहना पड़ा था। पीड़ितों की मदद के लिए फिल्मी दुनिया के कलाकार सहित राजनेता सामने आगे आए। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायनाड (Wayanad) जिले के भूस्खलन पीड़ितों की पुनर्वास सहायता के लिए 10 करोड़ रुपये भेजे हैं। इसे लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Governor Arif Mohammad Khan) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है।
ये भी पढ़ेंः CM Yogi ने 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी पर दी बड़ी राहत

Pic Social media

देश की एकजुटता का प्रतीक

आपको बता दें कि एक पत्र के माध्यम से राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) की उदारता की तारीफ की और कहा कि इस सहायता ने केरल वासियों के मन पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने इस सहायता को प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों के प्रति संपूर्ण देश की एकजुटता का प्रतीक भी बताया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए लिखा कि आपने केरल के वायनाड जिले के भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास हेतु 10 करोड़ रुपये की जो राशि भेजी है, उसके लिए बहुत धन्यवाद।

ये भी पढ़ेंः पहले 24 हजार युवाओं को नियुक्तियां दूंगा..फिर शपथ लूंगा: CM Nayab Saini

गीता का श्लोक का

उन्होंने आगे लिखा कि आपकी उदारता ने केरलवासियों के मन पर गहरी छाप छोड़ी है और उन्हें यह बोध कराया है कि प्राकृतिक विपदा तो क्षेत्र विशेष के लोगों को प्रभावित करती है, लेकिन उसकी पीड़ा समस्त देशवासी महसूस करते हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री योगी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए गीता के श्लोक का भी सहारा लिया।
‘आत्मौपम्येन सर्वत्र समं पश्यति योऽर्जुन।
सुखं वा यदि वा दुःखं स योगी परमो मतः॥’

श्लोक का सार है कि हे अर्जुन… जो स्वयं की तुलना करके सभी चीजों को समान रूप से देखता है। सुख हो या कष्ट, ऐसे योगी को ही सर्वोपरि माना जाता है।

सीएम योगी ने भूस्खलन पर जताया था दुख

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वायनाड में आए भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संवेदनाएं भी प्रकट की थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही से बेहद दुखी हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।