CM Yogi

CM Yogi का बड़ा हमला..बोले हर जगह दुष्‍कर्म केस में सपा के लोग आरोपी

Spread the love

CM Yogi ने सपा पर बोला तीखा हमला, बोले सपा दुष्कर्मियों का कर रही समर्थन

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कन्‍नौज हो या फिर अयोध्‍या सभी जगहों पर महिलाओं के साथ हुए दुष्‍कर्म मामलों में सपा के लोग ही सामने आते हैं। सीएम ने आगे कहा कि कुत्‍ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में बीजेपी की कार्यशाला को संबोधित करने के दौरान यह बात कही। सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी (BJP) के हर कार्यकर्ता पर जिम्‍मेदारी है कि वह घर-घर जाए और सपा की सच्‍चाई लोगों को बताए। इंडी गठबंधन ने भ्रम फैलाकर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान वोटर्स को गुमराह करने का काम किया था। सीएम ने सांसद, एमएलए और कार्यकर्ताओं को नए बीजेपी सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य दिया।
ये भी पढ़ेंः CM Yogi जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं..डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की तारीफ़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन (Indie Alliance) के लोग ने जनता को ठगा है। झूठे वादों से जनता को भ्रमित किया है। हाल में कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा नौकरी देने के नाम पर एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म, अयोध्या में एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म मामले में सपा से जुडे एक कारोबारी की गिरफ्तारी और लखनऊ के गोमतीनगर (Gomtinagar) में बारिश के दौरान छेड़छाड़ के मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर और कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का नवाब ब्रांड है।

ये भी पढे़ंः CM Yogi Salary: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सैलरी कितनी है?

सपा प्रमुख दुष्कर्मियों व कोलकाता सरकार का बचाव कर रहे

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक और आधी आबादी आंदोलित है, लेकिन सपा मुखिया दुष्कर्मियों व कोलकाता सरकार का बचाने में लगे हुए हैं। सीएम ने कहा कि सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहरा है।

घर-घर जाएं और सभी सदस्‍यों से करें मुलाकात

सदस्यता अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की हर बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में अलग-अलग तबकों के बीच जाएं और लेखक, साहित्यकार, समाज सुधारक, किसान, युवा, सेवानिवृत्त सैनिक समेत हर वर्ग के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सदस्य बनाएं। सीएम ने आगे कहा कि मलिन-दलित बस्तियों में जाकर पहले उनकी समस्या सुनिए, फिर अपनी कहिए। उन्हें प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराइए।
संवाद सदस्यता अभियान के माध्यम से आम लोगों से जुड़िए। उन्होंने कहा कि आधी आबादी बीजेपी से जुड़ना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि घर-घर जाएं और सिर्फ मुखिया से ही नहीं, बल्कि हर सदस्य से मुलाकात करें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पहली से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान चलेगा। द्वितीय चरण में पहली से 15 अक्टूबर तक अभियान चलेगा और 15 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए आवश्यक होगा कि उसने 100 सदस्य बनाए हों।

हमें बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं है-सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक समाज के विपरीत कथित धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले दलों के स्वर भारत की मूल विचारधारा पर होने वाले हमले में नहीं निकलते। सीएम ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमें बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि विपक्ष के कारनामों की पोल खोलने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से राज्य में निकट भविष्य में विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर घर तक पहुंचिए और परिवार के हर सदस्यों से संवाद बनाइए, उनसे कहिए कि उपचुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं से पूछें कि उन्होंने जो वादे किये थे, वह कहां है।

देश में सक्षम नेतृत्व सभी षडयंत्रों को रोकने में सफल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता का दृश्य श्रीलंका और बांग्लादेश में दिखा गया। भारतीय राजनीति में लोकसभा चुनाव के 6 महीने से पहले इसकी सुगबुगाहट देखने को मिल रही थी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही थी। उन्होंने दावा किया कि यह बीजेपी और हमारी विचारधारा को रोकने के षडयंत्रों की ओर इशारा करती है। अगर देश में सक्षम नेतृत्व न होता तो वे लोग अस्थिरता पैदा करने में सफल हो गए होते। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है।