CM Nayab Saini

कांग्रेस-AAP पर बरसे CM Nayab Saini..बोले मंसूबे नहीं होंगे पूरे

Spread the love

CM Nayab Saini का कांग्रेस-आप पर हमला, बोले-तीसरी बार बनने जा रही BJP की सरकार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) अपने विकास कार्यों को बताते हुए विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अभी भी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। इस बीच प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने AAP-कांग्रेस अलायंस (AAP-Congress Alliance) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। मुख्यमंत्री ने दोनों विरोधी पार्टियों पर तंज कसते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी करार दिया है।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट पर CM Nayab Saini का तंज़..कहा ‘ये सिर्फ दामाद और मां को खुश…’,

कांग्रेस-AAP गठबंधन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा कि दोनों दलों के अंदर भय है, दोनों भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। ये लोग सिर्फ अपना उल्लू सीधा करना जानते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

तीसरी बार बनने जा रही है बीजेपी की सरकार

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि चाहे कांग्रेस एक गठबंधन करे, चाहे वह 10 गठबंधन करे कांग्रेस को सफलता नहीं मिलने वाली है। हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार तीसरी बार बड़ी बहुमत से बनने जा रही है।

ये भी पढे़ंःCM Nayab Saini का बड़ा ऐलान..Haryana में नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार

Pic Social media

14 तारीख को कुरुक्षेत्र में पीएम की रैली होगी

सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियां लोगों को बरगला कर के अपना उल्लू सीधा करना चाह रही हैं। जनता जान गई है कि इनके नेतृत्व में विकास नहीं सिर्फ विनाश हो सकता है। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 तारीख को कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री की रैली होनी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया को जान से मारने की मिली धमकी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि अगर उन्हें ऐसी कोई धमकी आई है तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे। आपको बता दें कि बजरंग पूनिया को विदेशी नंबर से उन्हें व्हाट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सोनीपत के बहालगढ़ थाने में की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।