CM Nayab Singh Saini

पूर्व CM हुड्डा पर CM नायब सैनी का तंज..कहा खट्टर जी मेरे आदर्श थे और रहेंगे

Spread the love

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कटाक्ष पर तंज कसा है। आपको बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा के तंज पर बड़ी सरलता और सहजता से सुंदर जवाब दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के उस बयान जिसमें उन्होंने सैनी सरकार को गुरु चेला की सरकार बताया था, उन्होंने अपने बयान में मनोहर लाल (Manohar Lal) को गुरु मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चेला बताया था। उस बयान पर जवाब देते हुए सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने साफ किया कि हां, मनोहर लाल मेरे गुरु जी हैं और हमेशा रहेंगे। सीएम सैनी ने कहा कि यह बात भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बिल्कुल सही है कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का चेला हूं और रहूंगा।

ये भी पढे़ंः Haryana: संविधान बदलने का हो रहा है दुष्प्रचार..CM नायब सैनी का विपक्ष पर हमला

Pic Social media

आपको बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मुख्यमंत्री निवास पर चंडीगढ़ मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। तभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रेय द्वारा कराया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

24 घण्टे खुले हैं जनता के लिए मेरे दरवाजे -सीएम सैनी

बातचीत के दौरान सीएम सैनी ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध हैं। प्रदेश की जनता जब भी जिस भी समय चाहे सीएम से मुलाकात कर सकती है। मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे आम लोगों के लिए हमेशा खुले हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार उनका प्रयास जनता की समस्याओं को हल करना रहा है। कोई भी व्यक्ति उनके दरवाजे पर आता है तो वह उनकी समस्याओं को सुनते हैं और तुरंत उसका हल निकालने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से अधिकारियों को भेज देते हैं और अगर कोई व्यक्ति अपनी उसी शिकायत को लेकर दो या तीन बार उन तक पहुंचता है तो न केवल संबंधित अधिकारियों के स्तर पर बल्कि उच्च अधिकारियों से भी उस मुद्दे और मामले की पड़ताल के आदेश भी देते हैं।

ये भी पढे़ंः बद्रीनाथ विधान सभा के विकास के लिए राजेन्द्र भंडारी जी की जीत जरूरी: सुशील बलूनी

कुछ दिन पहले ही करनाल में पुलिस कर्मी की हुई हत्या के बाद से विपक्ष द्वारा लगातार आक्रामक रुख अपनाए जाने के बारे में सीएम ने कहा कि हरियाणा की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से सुदृढ़ है। हरियाणा पुलिस अपने आप में पूरी तरह से सक्षम है जो भी घटनाएं – किसी भी प्रकार के अपराध होते हैं तुरंत प्रभाव से तत्काल कार्यवाही हरियाणा पुलिस कर रही है। किसी भी प्रकार के आपराधिक तत्व या शरारती तत्व को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
सीएम सैनी ने आगे कहा कि उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया जा चुका है कि किसी भी प्रकार की घटना घटने के बाद अगर किसी अधिकारी कर्मचारी की संलिप्तता या लापरवाही सामने आई तो उनके लिखाफ भी एक्शन होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपराध को बेशक रोका नहीं जा सकता लेकिन उस पर लगाम लगाया जा सकता है। हमारी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह से सक्षम है और हम सजगता से काम कर रहे हैं।

हर दिन हजारों लोग शिकायतों को लेकर पहुंच रहे हैं मेरे पास-मुख्यमंत्री सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में घटी कुछ घटनाओं के बारे में बात करते हुए बताए कि हमारी पुलिस तत्परता से काम कर रही है। पुलिस द्वारा इन मामलों में तुरंत प्रभाव से एक्शन लिए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अपना काम बड़ी बेहतरी से कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से रोजाना लगभग छह से सात हजार लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर उन तक आते हैं और उनकी समस्याओं का निदान भी हम प्राथमिकता के आधार पर करने में लगे हुए हैं।