Noida में इन जगहों पर मिलेंगे सस्ते फ्लैट..पढ़िए ख़बर

Spread the love

Noida News: अगर आप का भी सपना राजधानी से सटे हुए नोएडा में एक अच्छे और सस्ते फ्लैट (Cheap Flats) की तलाश कर रहे हैं तो यह ख़बर आपको खुश कर देने वाली है। दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में सस्ते अच्छे फ्लैट मिलना आसान बात नहीं है। फ्लैट खोजने में लोगों को लाखों परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके बाद ही कहीं कोई फ्लैट मिल पाता है। आज हम आपको नोएडा (Noida) में ऐसे सेक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको 5000 से लेकर 6000 की रेंज में सस्ते कमरे रेंट पर मिल जाएंगे।
ये भी पढे़ंः Noida: जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट लेने का गोल्डन मौका छूट ना जाए

Pic Social media

नोएडा सेक्टर 59- ममुरा

अगर आप नोएडा में सस्ते फ्लैट खोज रहे हैं तो नोएडा सेक्टर 59 (Noida Sector 59) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको 4000 तक की रेंज में भी 1RK रेंट पर मिल जाएगा। इसके लिए आपको ममुरा मार्केट के अंदर जाना होगा। ममुरा मार्केट, नोएडा सेक्टर 59- मेट्रो स्टेशन से उतरते ही शुरू हो जाती है। यहां आपको एक बात का खास ख्याल रखना होगा कि मेट्रो स्टेशन के पास कमरा न लें। क्योंकि मेट्रो स्टेशन के नजदीक कमरों का रेंट 7 से 8 हजार तक की रेंज में हैं। इसलिए आप मार्केट के अंदर गलियों में जाकर फ्लैट खोज सकते हैं। यहां सस्ते में आपको 4000-5000 के कमरे आसानी से मिल जाएंगे।

नोएडा सेक्टर 44- छलेरा गांव

छलेरा गांव में भी आपको 5000 से 6000 तक के सस्ते फ्लैट मिल जाएंगे। गांव शब्द सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह रहने लायक जगह नहीं होगी। लेकिन सच्चाई इससे एकदम अलग है, यह बस कहने के लिए गांव है। इस जगह पर आपको हर सुविधा मिलेगी। साथ ही, मेट्रो तक जाने के लिए आपको बस 10 रुपये का ऑटो भी मिल जाएगा। छलेरा गांव से आपको बोटैनिकल गार्डन ( Botanical Garden Metro Station) नजदीक पड़ेगा, यह बस 10 मिनट की दूरी पर है।

नोएडा सेक्टर 52

नोएडा सेक्टर 52 भी रहने के लिए अच्छी और सस्ती जगहों में से एक है। ऑफिस जाने वाले लोगों की भारी भीड़ इस सेक्टर में रहती है। यहां भी आपको 5 से 7 हजार की रेंज के फ्टैल मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको काफी सर्च करना होगा। इस जगह पर रहने की एक खास बात यह है कि आपको ऑटो का खर्चा नहीं लगेगा। आप मेट्रो के नजदीक पड़ने वाली जगहों पर ही कमरे रेंट पर ले सकते हैं।