Chandigarh News: Heat वेव की वजह से चंडीगढ़ में इतने दिन स्कूल बंद

Spread the love

Chandigarh News: चंडीगढ़ शहर में पड़ रही तेज गर्मी और हीट वेव के अलर्ट (Heat Wave Alert) के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने भी स्कूलों (Schools) में गर्मी की छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। वहीं इससे पहले पंजाब ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी सेंटरों में 30 जून तक छुटि्टयां कर दी थी।
ये भी पढ़ेः Punjab को रंगला बनाने के लिए आपका साथ चाहिए: CM मान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

चंडीगढ़ (Chandigarh) में सभी सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 22 मई 30 जून तक छुटिटयां रहेगी। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इससे पहले पंजाब ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी सेंटरों में 30 जून तक छुटि्टयां कर दी थी।

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो 25 मई यानी शनिवार तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं, रात के तापमान भी बढ़ोतरी होगी। विभाग की तरफ से 25 तारीख तक गर्मी व हीट वेव का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। 23 तारीख तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

24 व 25 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार कर जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री अधिक रहेगा। हालांकि शहर में आज सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 28.5 पांच पहुंच गया है, जबकि गत दिवस 30 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान 42. 7 डिग्री दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ेः Punjab में रिकॉर्डतोड़ गर्मी..सबसे गर्म ज़िला कौन?

गर्मी से बचने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

सेहत विभाग (health Department) के चिकित्सकों की माने तो इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी का पीना चाहिए। अगर आप दिल, किडनी या लीवर की बीमारियों से पीड़ित हैं और कम पानी पीते हैं। ऐसे लोग डॉक्टरी सलाह के बाद तरल पदार्थ का सेवन करें। ओआरएस के घोल का सेवन करने का सुझाव भी दिया गया है। इसी तरह घरों में तैयार किए जाने वाले तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी आदि का सेवन किया जा सकता है।

वहीं, हमेशा ही हलके फीके रंग के कपड़े पहन कर बाहर जाए और डार्क कलर के कपड़े पहनने से परहेज करें। घर से बाहर जाने के लिए सिर और हाथों को अच्छी तरह ढक कर निकलना चाहिए। टोपी और छाते का प्रयोग करना चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा व चमड़ी की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करें।