AAP leader Pradeep Chhabra is no longer

चंडीगढ़: नहीं रहे AAP नेता प्रदीप छाबड़ा.. PGI में ली अंतिम सांस

Spread the love

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की नींव रखने वाले दिग्गज नेता प्रदीप छाबड़ा का आज पीजीआई में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) के पूर्व मेयर रहे हैं। बता दें कि प्रदीप छाबड़ा (Pradeep Chhabra) पिछले 2 साल से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। प्रदीप छाबड़ा की 2 बेटियां है। छाबड़ा की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हुई है। इस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन करवाने में भी छाबड़ा की अहम भूमिका रही थी।
ये भी पढ़ेः चुनाव आयोग के निर्देश पर दलजीत सिंह भाना की पैरोल चुनाव प्रक्रिया के मुक्कमल होने तक रद्द करने के निर्देश

Pic Social Media

आपको बता दें कि प्रदीप छाबड़ा (Pradeep Chhabra) चंडीगढ़ के पूर्व मेयर के साथ-साथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष है। वह 1990 से राजनीति में सक्रिय थे। प्रदीप छाबड़ा सेक्टर 22 और सेक्टर 16 के पार्षद भी रहे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू किया था और अभी वह आम आदमी पार्टी के नेता थे।

ये भी पढ़ेः जालंधर में CM मान का विपक्ष पर बड़ा हमला..बोले- कांग्रेसी वोटों के लिए पैसे दें तो ले लेना, मगर वोट AAP को ही देना

आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी भी रह चुके: छाबड़ा

प्रदीप छाबड़ा (Pradeep Chhabra) कभी पवन बंसल के काफी करीबी नेता रहे हैं। वह 10 साल तक चंडीगढ़ में पार्षद रहे हैं। जब 4 साल पहले उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया तो, उन्होंने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। वह चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी भी रह चुके हैं। जब छाबड़ा पहली बार आम आदमी में आए तो पहली बार पार्टी ने निगम चुनाव लड़ा था।