चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों को शिक्षा विभाग ने दी बड़ी राहत..पढ़िए बड़ी ख़बर

पंजाब

Punjab News: चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों (Government Schools) के बच्चों को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि चंड़ीगढ़ के स्कूलों के समय में एक बार फिर से बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग (Department of Education) की तरफ से सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के लिए समय सुबह 8:10 से लेकर 2:30 तक रखा गया है। वहीं, बच्चों के लिए 8:20 से लेकर दोपहर 2:20 तक का समय रहेगा। इसी प्रकार डबल शिफ्ट (Double Shift) में संचालित स्कूल के लिए सुबह छठवीं क्लास (6th Class) से लेकर 12वीं कक्षा के लिए 7:50 से लेकर 2:10 का समय तय किया गया है।
ये भी पढ़ेंः लोकतंत्र को बचाने के लिए सबको साथ आना होगा: CM मान

Pic Social media

लेकिन, विद्यार्थियों के लिए आने का समय सुबह 8:00 बजे और छुट्टी का समय 1:15 तय किया गया है। ईवनिंग शिफ्ट में शिक्षक 10:50 पर आएंगे और शाम 5:10 पर वापस होंगे, लेकिन छात्र 12:45 से लेकर शाम 5:00 बजे तक पढ़ाई करेंगे।

6 जनवरी को भी हुआ था बदलाव

ठंड की छुट्टियों के बाद 8 जनवरी से स्कूल खुलने थे, लेकिन उससे पहले ही 6 जनवरी को चंडीगढ़ प्रशासन ने आदेश जारी कर स्कूलों के समय में बदलाव किया था। बता दें कि उस समय चंडीगढ़ कड़ाके की ठंड के चपेट में था। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से सुबह 9:30 बजे से लेकर अधिकतम शाम को 3:00 बजे तक का समय स्कूलों के लिए निर्धारित किया था।

इस समय से पहले कोई स्कूल न खुलेगा और नही समय के बाद तक खुला रह सकता था। अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।