home front

Vastu Tips: घर के इस दिशा की ओर बनवाएं मुख्य दरवाजा,वर्ना होगा पछतावा

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Vastu Tips: खाने के लिए खाना, रहने के लिए घर ये दो चीजें ऐसी हैं जो इंसान की जिंदगी में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। लेकिन एक मकान को बनवाने में कई बार व्यक्ति को बहुत ही ज्यादा मेहनत और इंतजार करना पड़ता है और अगर वो भी बिना वास्तु देखे बिना ले लिया जाए तो जिंदगी में काफी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
किसी भी घर का मुख्य दरवाजा बेहद अहम रोल निभाता है। इसी दरवाजे से लोग घर के भीतर प्रवेश करते हैं, जिसका उसके उपर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में मकान के मुख्य द्वार के बारे में ज्ञान होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

Pic: Social Media

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो, घर के दरवाजे की दिशा से घर में शुभ – अशुभ का प्रभाव पड़ता है।
ऐसे में जानिए इसके बारे में सबकुछ
दक्षिण दिशा

घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में है तो ये शुभ नहीं माना जाता है।मान्यता के अनुसार इस ओर दरवाजा होने से व्यक्ति का जीवन संघर्षों से बीत जाता है। वहीं, व्यक्ति कर्ज के बोझ तले डूब जाता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इस तरह से करें रंगों का चुनाव, घर में होगी पैसे की बरसात

पूर्व दिशा
पूर्व दिशा को शुभ बताया गया है। इस दिशा में मुख्य द्वार होने का मतलब है कि आर्थिक तंगी का सामना कभी नहीं करना पड़ेगा। वहीं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहेगा।

पश्चिम दिशा
घर का मेन दरवाजा पश्चिम में है तो आर्थिक तंगी मान्यता के अनुसार दूर हो जाएगी। पैसा भी टिकेगा इसलिए इस दिशा में मुख्य द्वार का होना शुभ माना गया है।

ईशान दिशा
ईशान दिशा में बना घर का मुख्य दरवाजा शुभ फल देता है। ऐसे में आप इस दिशा में अपने घर का मुख्य द्वार बनवा सकते हैं।