Brazil

Brazil Plane Crash: ब्राजील में प्लेन क्रैश में 62 लोगों की मौत

Spread the love

Brazil में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है।

Brazil Plane Crash: ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 62 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा ब्राजील के साओ पाउलो के पास हुआ। दुर्घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। यह दुर्घटना एक क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप विमान के साथ हुई, जो साओ पाउलो के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः हेलिकॉप्टर से घूम सकेंगे Agra-मथुरा..इस दिन से शुरू हो रही है सर्विस

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

आपको बता दें कि ब्राजील की क्षेत्रीय एयरलाइन VOEPASS ने पुष्टि की है कि उनकी उड़ान 2283-PS-VPB साओ पाउलो राज्य के विनहेडो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान कैस्कवेल से ग्वारूलहोस हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था, और इसमें 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत की खबर है।

गोल-गोल घूमकर नीचे गिर जाता है प्लेन

वायरल वीडियो में प्लने ऊंचाई पर उड़ता हुआ दिख दे रहा है, तभी अचानक वह नीचे की तरफ सीधा गिरने लगता है। पायलट पूरी तरह से प्लेन से नियंत्रण खो देता है। प्लेन आगे की तरफ बढ़ने की बजाय नीचे की तरफ आते हुए गोल-गोल घूमकर रिहायशी इलाके में गिर जाता है। दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले टर्बोप्रॉप विमान में 61 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी यात्रियों की मौत हो गई।

दोपहर 1:30 बजे भरी थी उड़ान

इस घटना को लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होने वाला प्लेन पाराना राज्य के कास्केवेल से दोपहर लगभग 1:30 बजे उड़ान भरी थी। ये प्लेन साओ पाउलो से लगभग 80 किमी (50 मील) उत्तर-पश्चिम में विन्हेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Pic Social Media

दुर्घटना की जांच जारी

अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं द्वारा इस दुर्घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे, लेकिन विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दुर्घटना की जांच चल रही है, और इसके कारणों का पता लगाने के लिए अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।