CM Mann

पंजाब के इस शहर में BMW का बनेगा स्पेयर पार्ट्स, CM Mann ने दी जानकारी

Spread the love

अब पंजाब में बनेंगे BMW के पार्ट्स, CM Mann से की कंपनी के अधिकारियों ने मुलाकात

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। आपको बता दें कि अब पंजाब (Punjab) में बीएमडब्ल्यू के स्पेयर पार्ट भी बनेंगे। कंपनी BMW ने पंजाब में प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। मंडी गोबिंदगढ़ में कंपनी की ओर से प्लांट लगाया जाएगा। अगले महीने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Mann) इसकी शुरूआत करेंगे। इससे हजारों युवाओं को लाभ होगा। यह जानकारी पंजाब सरकार की ओर से दी गई है।

ये भी पढे़ंः Punjab: अगले सेशन से बदल जाएंगी पंजाब बोर्ड की ये किताबें!

सीएम और कंपनी अधिकारियों की हुई मीटिंग

BMW कंपनी के अधिकारी आज पंजाब पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री और अधिकारियों की कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें विस्तार से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने कंपनी को पूरा सहयोग देने का वायदा किया है। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि अगले महीने कंपनी अपने प्लांट का काम शुरू कर देगी। सीएम मान प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखेंगे। इससे पहले पिछले साल सीएम मान ने जर्मनी का दौरा किया था। उसी दौरान कंपनी को पंजाब में निवेश का न्योता दिया गया था।

ये भी पढे़ंः Punjab: Maan सरकार ने शुरू की ‘साड्डे बुजुर्ग साड्डा मान’ योजना, लाखों बुज़ुर्गों को मिलेगा फायदा

Pic Social media

सीएम मान ने दी जानकारी

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज मशहूर कंपनी BMW की गाड़ियों के पार्ट्स बनाने के निवेश को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हो हुई और पंजाब में निवेश को लेकर चर्चा भी हुई। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में BMW के पार्ट्स बनाने का एक प्लांट लगेगा। जहां सैंकड़ों करोड़ का निवेश होगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। मैं अगले महीने इसकी शुरुआत करूंगा। पंजाब की निवेश समर्थक नीतियों की उन्होंने खूब तारीफ की। हम रंगले पंजाब के अपने मिशन की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

इस कंपनी के प्लांट लगाने से एक तरफ जहां पंजाब सरकार को लगभग हर साल करोड़ों रुपए का राजस्व मिलेगा। वहीं कंपनी के अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि प्लांट पर 700 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कंपनी की ओर से 500 लोगों को प्लांट के अंदर व 200 लोगों को बाहर परोक्ष रूप में नौकरी मुहैया करवाई जाएगी। कंपनी की ओर से प्लांट के लिए जगह की निशानदेही से लेकर अन्य काम सारे पूरे कर लिए गए हैं। यह नॉर्थ इंडिया में अपनी तरह का पहला प्लांट है। इससे पहले विदेश से सारा सामान पंजाब आता था।