गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा पर बीजेपी आलाकमान का भरोसा बरकरार..तीसरी बार मिला टिकट

Spread the love

Noida: बड़ी ख़बर लोकसभा चुनाव को लेकर है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा पर बीजेपी आलाकमान ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया है।

डॉक्टर शर्मा का नाम भारतीय जनता पार्टी की पहली 195 लोगों की लिस्ट में शामिल है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं जिसमें 51 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। डॉक्टर महेश शर्मा को एक बार फिर से टिकट मिलने पर गौतमबुद्ध नगर की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।